
दोगुना रोजगार – दोगुनी आय” समिति ने किया समस्तीपुर का दौरा, कृषि और डेयरी नवाचारों की सराहना
दोगुना रोजगार - दोगुनी आय” समिति ने किया समस्तीपुर का दौरा, कृषि और डेयरी नवाचारों की सराहना
रिपोर्ट/सचिन झा
दोगुना रोजगार – दोगुनी आय” समिति ने किया समस्तीपुर का दौरा, कृषि और डेयरी नवाचारों की सराहना

(समस्तीपुर)हसनपुर, राज्य सरकार द्वारा “दोगुना रोजगार – दोगुनी आय” के संदर्भ में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार एवं सदस्य प्रो. टी.सी. अनंत का दो दिवसीय समस्तीपुर दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दौरे के दौरान समिति ने हसनपुर प्रखंड के नयानगर क्षेत्र में प्रगतिशील किसान सुधांशु सिंह के फार्म का भ्रमण कर आधुनिक कृषि तकनीकों, हॉर्टीकल्चर एवं दुर्लभ फलों के बागानों का अवलोकन किया। टीम ने केला, अमरूद, आम, नींबू, जामुन और लीची के उन्नत बागानों के साथ-साथ केला पकाने की इकाई का भी निरीक्षण किया।
समिति ने आगे मिथिला मिल्क डेयरी का दौरा कर दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी प्रबंधन की जानकारी ली। इसके बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर कृषि आधारित रोजगार, किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
दौरे के अंतिम चरण में समिति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया और इसके बाद पटना के लिए रवाना हो गई।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन में रोशन कुशवाहा, विक्रांत शंकर सिंह तथा डॉ. सुमित कुमार मुन्ना सिंह संदीपन सुमन, उर्फ बमबम सिंह, सहित जीविका के कृषि सखी एवं पशु सखी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समिति ने समस्तीपुर जिले में कृषि, उद्यानिकी, डेयरी और ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की सराहना करते हुए इसे किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण विकास की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।



