
बेगुसराय के लोक प्रिय डॉक्टर एस० के० लाल के निधन से जिले में शोक की लहर।
बेगुसराय के लोक प्रिय डॉक्टर एस० के० लाल के निधन से जिले में शोक की लहर।
बेगुसराय के लोक प्रिय डॉक्टर एस० के० लाल के निधन से जिले में शोक की लहर।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।
जिले के जाने माने सबसे पुराने जनरल फिजिशियन चिकित्सक बेगुसराय पोखरिया मुहल्ला निवासी डॉक्टर एस० के० लाल का निधन बुधवार की सुबह हृदय गति रुक जाने के कारण अपने निवास स्थान पोखरिया में हो गया। वो 95 वर्ष के थे।डॉक्टर एस के लाल इस जिले के पुराने और काफी अनुभवी चिकित्सकों में एक माने जाते थे।उनके निधन की खबर मिलते ही जिले भर के चिकित्सकों में शोक की लहर दौड़ गयी। उन्होंने चिकित्सक के रूप में बेगूसराय में एक लंबे समय तक लोगों की सेवाएं दी।
बेगूसराय में वो काफी अनुभवी और लोकप्रिय चिकित्सकों में गिने जाते रहे हैं। विशेष कर सामान्य रोगों के उपचार के लिए। डॉ एस के लाल ने अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़कर स्वर्ग सिधार गए । उन्हें दो पुत्र डॉ राकेश लाल और डॉ राजीव लाल है। इसके अलावा तीन पुत्रियां भी हैं। इस जिले के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर नलिनी रंजन और डा० निशांत रंजन, व बेगूसराय आइएम के अध्यक्ष व प्रसिद्ध जिले के नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ ए०के० राय ने उनके निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर नलिनी रंजन सिंह ने डॉक्टर एस के लाल के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर एस के लाल बेगूसराय और आसपास ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों का लंबे समय तक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की।
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर उनके आत्मा को शांति प्रदान करें।
डॉ एस के लाल के पोखरिया स्थित आवास पर अंतिम दर्शन करने के लिए दिनभर लोगों का तांता आवास पर लगा रहा। उनका अंतिम दाह संस्कार गुरुवार को पवित्र गंगा तट सिमरिया में किया जाएगा।



