
बेगूसराय
भवानंदपुर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ।
भवानंदपुर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ।
भवानंदपुर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ।

वीरपुर आपकी आवाज।
भवानंदपुर दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार की संध्या किया गया। प्रखंड प्रमुख स्मिता कुमारी, उपप्रमुख सुबोध पासवान, जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कथा वाचिका किशोरी वैदेही शरण जी ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या की। कथा के बीच में प्रस्तुत किये जाने वाले भजन को सुन श्रद्धालु झूमते नजर आये। मौके पर यजमान ओम प्रकाश सिन्हा, निरंजन कुमार सिन्हा, सुनील मिश्रा, अजय झा, अमित ठाकुर, फनी कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे। कथा का समापन 17 जून को होगा।



