
पटना में मंत्रियों से मिले पंकज पटेल, शिक्षा, उच्च शिक्षा और राजस्व व्यवस्था पर हुई चर्चा
पटना में मंत्रियों से मिले पंकज पटेल, शिक्षा, उच्च शिक्षा और राजस्व व्यवस्था पर हुई चर्चा
पटना में मंत्रियों से मिले पंकज पटेल, शिक्षा, उच्च शिक्षा और राजस्व व्यवस्था पर हुई चर्चा

भाजपा नेता एवं शिक्षाविद् पंकज कुमार निराला ने तीन मंत्रियों से की शिष्टाचार भेंट, विकास और शिक्षा के मुद्दों पर साझा किए विचार
पटना।
भाजपा नेता, समाजसेवी एवं शिवम एवं पटेल नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर पंकज कुमार निराला उर्फ पंकज पटेल ने पटना प्रवास के दौरान बिहार सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा, उच्च शिक्षा, विधि व्यवस्था तथा राजस्व प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
पटना स्थित आवास पर पंकज पटेल ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से मुलाकात कर राज्य में शिक्षा के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
इसके बाद उन्होंने बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह से भी उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उच्च शिक्षा के विस्तार, व्यावसायिक शिक्षा और छात्र हितों से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।
पंकज पटेल ने बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल से भी मुलाकात कर प्रदेश के विकास, प्रशासनिक सुधार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
मुलाकात के उपरांत पंकज पटेल ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, प्रशासन और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
पंकज कुमार निराला उर्फ पंकज पटेल
भाजपा नेता, पूर्णिया
डायरेक्टर, शिवम एवं पटेल नर्सिंग कॉलेज



