
भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापना दिवस का भव्य आयोजन
भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापना दिवस का भव्य आयोजन
भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापना दिवस का भव्य आयोजन
श्री मनीष निगम ने दी बधाई

चंडीगढ़। भगवान चित्रगुप्त जी के मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर कायस्थ सभा, चंडीगढ़ द्वारा भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सफलता पर समाजसेवी श्री मनीष निगम ने कायस्थ सभा की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए सभी आयोजकों के समर्पण और उत्कृष्ट टीमवर्क की सराहना की।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अनुकरणीय रहा। विशेष रूप से लंगर की उत्कृष्ट व्यवस्था ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और इस पावन अवसर को और अधिक यादगार बना दिया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सभा के सभी कार्यकारिणी सदस्यों के अथक परिश्रम, समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों को दिया।
समारोह का प्रमुख आकर्षण श्री पी. लाल (सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी) का सम्मान समारोह रहा। हाल ही में उनकी पुस्तक का लोकार्पण माननीय पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया द्वारा किया गया है। इसके अतिरिक्त श्री बी. के. श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को भव्य, सफल एवं ऐतिहासिक बना दिया। श्री मनीष निगम ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना तथा भगवान चित्रगुप्त जी के आदर्शों के प्रति श्रद्धा को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती अंजली श्रीवास्तव, श्री टी. पी. श्रीवास्तव, श्री मनीष निगम, श्री राजेंद्र कर्ण, श्री हरेंद्र सिन्हा, श्रीमती मृदुला श्रीवास्तव, श्रीमती रागिनी सिन्हा, श्री पी. लाल, श्री बी. के. श्रीवास्तव, श्री आलोक श्रीवास्तव, श्री बिजेश सिन्हा, श्री राकेश सिकरोरिया, श्रीमती किरण सिकरोरिया सहित अनेक गणमान्य चित्रांश बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भगवान चित्रगुप्त जी की जयघोष, समाज की एकता एवं पारस्परिक सौहार्द के संदेश के साथ हुआ। “जय भगवान चित्रगुप्त जी।”



