
कब्रिस्तान में मिला जिंदा बम, इलाके में मची सनसनी
कब्रिस्तान में मिला जिंदा बम, इलाके में मची सनसनी
कब्रिस्तान में मिला जिंदा बम, इलाके में मची सनसनी
रिपोर्ट उमेश चौधरी

खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनमानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड 10 स्थित सिरौर गांव के कब्रिस्तान में बुधवार की सुबह बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बम मिलने की सूचना पर देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह कब्रिस्तान में साफ-सफाई के दौरान पुजारी मोहम्मद एनूर अंसारी की नजर बम पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया पति परवेज आलम को दी। इसके बाद मुखिया पति ने मामले की जानकारी खानपुर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही खानपुर थाने की अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी और डायल-112 के फिरोज खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, बम की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया जा रहा है।बम मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि कब्रिस्तान में बम किस उद्देश्य से रखा गया था और इसे वहां किसने रखा, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



