
2303 मतदाताओं का मिला समर्थन, छठे स्थान पर रहे डॉ. धर्मांश रंजन अंकुर ने जताया आभार

समस्तीपुर आपकी आवाज़ न्यूज़/संपादक
दरभंगा स्नातक विधान परिषद चुनाव में पहली बार उतरे थे मैदान में, 40 प्रत्याशियों के बीच हासिल किया छठा स्थान।
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले डॉ. धर्मांश रंजन (अंकुर) ने चुनाव में समर्थन देने वाले 2303 मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने विजयी प्रत्याशी अनिल झा को बधाई देते हुए कहा कि बिना राजनीतिक विरासत और किसी दल के समर्थन के पहली बार चुनाव लड़कर छठा स्थान हासिल करना उनके लिए संतोष की बात है।
उन्होंने अपनी टीम, परिवार, पत्रकारों, सोशल मीडिया सहयोगियों, शिक्षण संस्थानों के संचालकों और शुभचिंतकों का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित मिथिलांचल बनाने का उनका संकल्प आगे भी जारी रहेगा।



