लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष रणधीर पासवान ने जोगबनी के मिथिलेश कुमार साह को नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया

मिथिलेश कुमार साह बने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नगर अध्यक्ष
जिलाध्यक्ष रणधीर पासवान ने किया मनोनयन, मिथिलेश ने पार्टी को मजबूती देने का लिया संकल्प
अररिया ।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष रणधीर पासवान ने जोगबनी के मिथिलेश कुमार साह को नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने मिथिलेश के नेतृत्व को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “मुझे पूरा विश्वास है कि मिथिलेश साह के नेतृत्व में पार्टी का संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा और जोगबनी क्षेत्र में पार्टी का जनाधार मजबूत होगा।”
मिथिलेश कुमार साह ने अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर कहा, “मेरे ऊपर विश्वास जताकर पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। मेरी प्राथमिकता होगी कि पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाए। हम सब मिलकर आगामी चुनावों के लिए पार्टी की मजबूती सुनिश्चित करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारी पार्टी के नेतृत्व में ही जनता की समस्याओं का समाधान संभव है, और मैं अपने कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे एकजुट होकर पार्टी के उद्देश्य को लेकर काम करें। आने वाले विधानसभा चुनावों में हम हर बूथ पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करेंगे और पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे।”
इस मनोनयन पर पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। वे मिथिलेश कुमार साह के नेतृत्व में पार्टी के उज्जवल भविष्य की उम्मीद जताते हुए उनके साथ खड़े होने का संकल्प ले रहे हैं।


