Blog

खानपुर पुलिस ने पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप की बरामद, चालक फरार

खानपुर पुलिस ने पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप की बरामद, चालक फरार

खानपुर पुलिस ने पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप की बरामद, चालक फरार

रिपोर्ट/ उमेश चौधरी

खानपुर थाना क्षेत्र के मसीना गांव के समीप पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को देखते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।जानकारी के अनुसार,खानपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना अध्यक्ष शिवपूजन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई।तलाशी के दौरान पाया गया कि शराब को भूसे के बोरे में छिपाकर पिकअप पर लादा गया था।
पुलिस द्वारा बरामद शराब में रॉयल मेंशन गोल्ड व्हिस्की की विभिन्न मात्रा की बोतलें शामिल हैं। बरामदगी में 750 मिलीलीटर की 26 कार्टन (312 बोतल, 234 लीटर), 375 मिलीलीटर की 149 कार्टन (3,336 बोतल, 1,251 लीटर) तथा 180 मिलीलीटर की 19 कार्टन (912 बोतल, 164.16 लीटर) शराब शामिल है।कुल मिलाकर 1,649.16 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है।तलाशी के दौरान पिकअप के केबिन से झारखंड राज्य का एक सरकारी टैक्सी पीला नंबर प्लेट भी बरामद हुआ, जिस पर JH01CP 1915 अंकित है। पुलिस ने पिकअप वाहन संख्या BR01GK 3269 के साथ बरामद शराब और नंबर प्लेट को विधिवत जब्त कर लिया है।

खानपुर थाना अध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई है। मामले में जब्ती सूची तैयार कर ली गई है। वाहन चालक फरार हो गया है, जिसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस इस मामले में शराब तस्करी के नेटवर्क और बरामद वाहन के संबंध में भी जांच कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button