
मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सांसद प्रदीप सिंह ने दी बधाई
मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सांसद प्रदीप सिंह ने दी बधाई
मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सांसद प्रदीप सिंह ने दी बधाई

सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर जताया गर्व
नई दिल्ली।
अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार कार्यकालों में भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी के अद्वितीय नेतृत्व, अथक परिश्रम और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भारत ने गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल किया है।
जनविश्वास और मजबूत नेतृत्व की जीत
सांसद ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पारित विशेष प्रस्ताव और प्रधानमंत्री को दिया गया सम्मान देशवासियों के उस अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है, जो आज प्रधानमंत्री मोदी के प्रति दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर एक सशक्त और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है।
प्रदीप सिंह ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में विकसित भारत-2047 का संकल्प और अधिक गति प्राप्त करेगा तथा देश विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पुनः बधाई दी।



