Blog

इंस्टाग्राम पर चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक बेगूसराय से गिरफ्तार!

साइबर क्राइम टीम ने की बड़ी कार्रवाई, समस्तीपुर का रहने वाला है युवक!

इंस्टाग्राम पर चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक बेगूसराय से गिरफ्तार!

साइबर क्राइम टीम ने की बड़ी कार्रवाई, समस्तीपुर का रहने वाला है युवक!

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर साइबर क्राइम की पुलिस टीम ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मामले में धमकी देने वाला युवक को बेगूसराय से गिरफ्तार किया । गिरफ्तार युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड 7 निवासी मोहम्मद मेराज के रूप में हुई है। इसी के द्वारा 11 जुलाई को सोशल साइट्स के इंस्टाग्राम के एक पोस्ट पर कॉमेंट कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी । गिरफ्तार युवक को मेडिकल जांच के लिए समस्तीपुर अस्पताल लाया गया जहां युवक ने बताया कि चिराग पासवान जी को जान से मारने की धमकी मेरे इंस्टाग्राम आईडी से दी गई थी की 20 जुलाई को चिराग पासवान को बम से उड़ा दिया जाएगा ।इसी मामले में मुझे गिरफ्तार किया गया है।
इस संवंध में साइबर क्राइम डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि 11 जुलाई को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को शोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाऊंट से जान से मारने की धमकी दी गई थी इस मामले में पटना साइबर थाना कांड संख्या 1592/25 दर्ज किया गया था । वही समस्तीपुर लोजपा आर के जिला अध्यक्ष के द्वारा भी आवेदन दिया गया था। उसकी भी सन्हा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई । तकनीकी अनुसंधान के क्रम में विभिन्न सोशल साइट के पेट्रोलिंग के दौरान एक यूजर साहिल सफीक नामक युवक के द्वारा एक कमेंट किया गया था । माननीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी देने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार है । तो साइबर पुलिस ने यूजर साहिल से संपर्क किया तो पता चला कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड 8 निवासी यूजर सफीक से पूछताछ के दौरान पता चला कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी देने वाला युवक रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड 7 निवासी मोहम्मद सलीम के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मेराज के रूप में हुई है जिसकी गिरफ्तारी साइबर थाने की टीम के द्वारा बेगूसराय जिले के तेघरा से किया गया है ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button