
गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु मातृ सत्संग आश्रम, शिवपुर, महेंद्रु पटना में गुरुदेव जी के चरणों में अपना जीवन
गुरुदेव जी का असीम आशीर्वाद प्राप्त करने उमड़ी भीड़। सभी गुरु भाई बहन गुरु देव
गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु मातृ सत्संग आश्रम, शिवपुर, महेंद्रु पटना में गुरुदेव जी के चरणों में अपना जीवन को समर्पित कर

गुरुदेव जी का असीम आशीर्वाद प्राप्त करने उमड़ी भीड़। सभी गुरु भाई बहन गुरु देव जी के चरणों में तन मन धन समर्पित कर अपने जीवन के अंधकार को समाप्त कर प्रकाश मान बनाने का पुनीत कार्य गुरुदेव जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करना हैं । इस पावन अवसर पर प्रातः 4 बजे सुबह से आश्रम के सेवककर्ता नीरज काँस्यकार ने गुरुदेव जी और माँ काली का भव्य पूजा अर्चना का शुरुआत कर पुष्प अर्पण,,भजन, जाप,हवन और ध्यान क्रिया कर आरती कर सभी गुरु भाई के मनोकामना पूर्ण होने का कामना किए । आरती के बाद आश्रम जय गुरुदेव जय गुरुदेव के नारा से गूंज गया। गुरुदेव जी का आगवन मंच पर हुआ जहाँ गुरुदेव माँ काली का भव्य आरती

किया गया। फिर आरती के बाद गुरु चरणों की महिमा का सत्संग समस्त गुरुभाई बहन के सामने सेवककर्ता नीरज काँस्यकार ने कहाँ की गुरु देव जी आज अपने पूर्ण शक्ति शिष्यों के ऊपर निछावर करते हैं। हम सभी के प्यारे गुरुदेव जी का हमेशा यह सोच रहा हैं की यहाँ आए सभी शिष्यों के अंदर मातृ भक्ति इतना जागृत हो जिससे उनके जीवन का कष्ट समाप्त हो और वह दूसरे को साथ देने लगे संघ शक्ति कलयुगे की अलख को हमेशा जगाए रहने का सन्देश गुरुदेव जी देते थे आज आप सभी का यहाँ आना इसे सच कर रहा हैं। हम सभी मिलकर गुरुदेवजी के बताए मार्ग पर चल अपने जीवन को अध्यात्म से जोड़ कर रखे। सत्संग के बर्फ सभी गुरु भाई बहन अनुशासित होकर लाइन में लग कर गुरुदेव जी के चरणों में पुष्पमाला चढ़ाकर कर असीम आशीर्वाद प्राप्त करते हुए विशेष प्रसाद रूपी रुद्राक्ष, प्रसाद, पुष्प, कैलेंडर, नेल पालिश और आलता प्राप्त किए। साथ ही अनेक गुरु भाई ने शरबत और खीर का भी व्यवस्था कर सभी आए गुरु भाई बहन के सेवा में लगे थे जिससे उन्हें कोई कष्ट या तकलीफ ना हो। इस भव्य आयोजन में संदीप,लक्ष्मी, नीलू,शुबी, नमन, राजा, आलोक, सपना,आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।


