
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय : वंचित वर्ग के युवाओं के कौशल विकास की दिशा में बड़ा कदम – रामनाथ ठाकुर
कृषि राज्य मंत्री ने मुख्य मंत्री का जताया आभार, कहा जननायक के सपनो को साकार करने में आपकी प्रतिबद्धता वंदनीय
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय : वंचित वर्ग के युवाओं के कौशल विकास की दिशा में बड़ा कदम – रामनाथ ठाकुर
कृषि राज्य मंत्री ने मुख्य मंत्री का जताया आभार, कहा जननायक के सपनो को साकार करने में आपकी प्रतिबद्धता वंदनीय

आपकी आवाज़ न्यूज।
समस्तीपुर। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए धन्यवाद देते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का ऐतिहासिक निर्णय स्वागत योग्य कदम है।
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय के स्थापना होने से समाज के वंचित वर्ग के युवाओं को कौशल विकास के क्षेत्र में प्रशिक्षण मिलेगा जिससे वे रोजगार कर सकेंगे।
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र श्री ठाकुर ने बताया कि नितीश कुमार जननायक के सपनो को साकार करने के लिए हमेश प्रत्यनशील रहे हैं। जननायक के सपनो को साकार करने में उनकी प्रतिबद्धता वंदनीय है।
श्री ठाकुर ने कहा कि जननायक के सम्मान में राजग सरकार लगातार कदम उठाती रही है। विगत दो वर्ष पूर्व ही भारत रत्न की उपाधि से जननायक कर्पूरी ठाकुर को नवाजा गया है। इसके लिए मैं पुन: आभार व्यक्त करता हूँ।
इस प्रकार अति पिछड़ों के मसीहा और सामाजिक न्याय के पुरोधा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के सम्मान में निरंतर राजग की सरकार निर्णय लेती रही है। यह कदम न केवल गरीबों, वंचितों और समाज के पिछड़े वर्ग के मसीहा को सम्मान देने के कदम के रूप में माना जाएगा बल्कि यह एक ऐतिहासिक और युगांतकारी कदम है।
जिसमें हमारे ऐतिहासिक पुरुष को सम्मान दिया गया है। मैं इस निर्णय का स्वागत करता हूं और जिस प्रकार राजग की सरकार भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, उस कदम की भी मैं सराहना करता हूँ।


