Blog

दामोदरपुर महुली गांव में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाघाटन किया गया।

दामोदरपुर महुली गांव में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाघाटन किया गया।

दामोदरपुर महुली गांव में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाघाटन किया गया।

अमरदीप नारायण प्रसाद

सरायरंजन:-जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर और साऊथर्न भ्वाइसेज फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में सरायरंजन प्रखंड के दामोदरपुर महुली गांव में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाघाटन किया गया। मौके पर ग्राम पंचायत राज अख्तियारपुर बलभद्र के वार्ड संख्या एक के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य श्याम पासवान और कमल प्रसाद के कर कमलों से केन्द्र का उद्घाटन किया गया। प्रशिक्षक किरण कुमारी ने इस कोर्स से होने वाले लाभ पर विस्तार से जानकारी दी। संस्था के सचिव सुरेंद्र कुमार नें जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा संचालित इस व्यवसायिक प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इससे सूदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और

युवतियों के लिए रोज़गार के वैकल्पिक श्रोत के दरवाजे खुलेंगे। नये-नये रोज़गार के लिए मौका मिलेगा। इस अवसर पर इस परियोजना की मुख्य संयोजक राखी कुमारी, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी, ललिता कुमारी, विभा कुमारी, दिनेश प्रसाद चौरसिया, बलराम चौरसिया, रामदयाल सहनी, अनुष्का कुमारी, ज्योति कुमारी समेत अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। आज उद्घाटन के अवसर पर अख्तियारपुर, उदयपुर, दामोदरपुर महुली, किसनपुर यूसुफ, खालिसपुर और गंगसारा गांव से महिलाएं और युवतियों ने भागीदारी किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button