Blog

जिला एवं राज्य में अपराध की ग्राफ निरंतर बढ़ने पर सरकार एवं प्रशासन की किया आलोचना

जिला एवं राज्य में अपराध की ग्राफ निरंतर बढ़ने पर सरकार एवं प्रशासन की किया आलोचना

जिला एवं राज्य में अपराध की ग्राफ निरंतर बढ़ने पर सरकार एवं प्रशासन की किया आलोचना

*बढ़ते अपराध हत्या बलात्कार पर अंकुश लगाए सरकार अन्यथा देश बचाओ अभियान 9 अगस्त को क्रांति दिवस पर करेगी आंदोलन – किरण देव यादव*

 

खगड़िया। देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने जिला एवं राज्य में हो रहे विभिन्न आपराधिक घटना की घोर निंदा करते हुए मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री से इस्तीफा देने, बेलगाम अपराध पर रोक लगाने की मांग किया है।

बैठक में महिला अधिवक्ता प्रिया सिंह राजपूत पर जानलेवा हमला, बालू कारोबारी रामाकांत यादव एवं व्यावसायिक खेमका सहित अन्य कई लोगों का हत्या, हॉस्टल में रह रही बुधौरा की छात्रा को फांसी लगाकर हत्या, बेगूसराय में पत्रकार अजीत अंजुम पर मतदाता सूची में धांधली के संदर्भ में समाचार प्रकाशन करने पर झूठा प्राथमिकी दर्ज करने की घोर निंदा करते हुए जांचोंपरांत दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया। उन्होंने पत्रकार अजीत अंजुम पर किया गया झूठा मुकदमा वापस लेने की मांग किया है। कहा कि पत्रकारों को लोकतंत्र में समाज सरकार का सही आईना दिखाने, सच लिखने एवं आम जनों को जागरूक करने का अधिकार है।

समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि जिला एवं राज्यभर में आपराधिक ग्राफ चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। अपराधी बेखौफ सरेआम घूम रहे हैं एवं सरकार तथा प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं, कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। जंगल राज को पीछे छोड़कर बिहार महाजंगल राज्य के रूप में स्थापित हो चुकी है। नीतीश सरकार कमजोर साबित हो रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार रिमोट से बिहार को चला रही है। केंद्र सरकार चाहती है कि बिहार में अपराध बेलगाम हो ताकि नीतिश सरकार बदनाम हो एवं आगामी भाजपा की सरकार बने। किंतु बिहार की जनता जागरूक हो चुकी है अभी बिहार की जनता को सामाजिक न्याय की सरकार चाहिए, जो सच्चे अर्थों में बिहार को सर्वांगीण विकास कर सके, शिक्षित विकसित समृद्ध बिहार बना सके।

श्री यादव ने कहा कि यूपी में योगी सरकार द्वारा 27000 से अधिक प्राइमरी स्कूल को बंद कर मदिरालय खोलने की प्रयास का कड़ी निंदा किया है। आखिर देश एवं राज्य को सरकार कहां ले जाना चाहती है ? आम जनता को सोचने समझने एवं फैसला लेने की जरूरत है।

जदयू के एक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं भाजपा के पांच उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, सम्राट चौधरी, विजयकांत सिंहा, रेणु देवी, तारकेश्वर झा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा एवं विशेष पैकेज नहीं दिलवा सके, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उपरोक्त सवालों को लेकर देश बचाओ अभियान समाहरणालय के समक्ष 9 अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर जुझारू धरना प्रदर्शन सभा आंदोलन करेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button