
बीहट एक नगर परिषद प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का आयोजन।
बीहट एक नगर परिषद प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का आयोजन।
बीहट एक नगर परिषद प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का आयोजन।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
बीहट एक नगर परिषद प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड में वार्षिक आम सभा – 2025 का आयोजन बुधवार को बीहट एक पैक्स गोदाम पर बड़े ही गरिमामयी वातावरण में किया गया । इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन बीहट एक पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
इस अवसर पर सभी पैक्स सदस्यों के बीच एक विशेष और सराहनीय पहल की गई, जिसमें *”एक पौधा मां के नाम”* के तहत पौधा वितरण किया गया । इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान और प्रेम को भी प्रकट करना है । कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
*वार्षिक आम सभा – 2025:* पैक्स की वार्षिक आम सभा का आयोजन जिसमें सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।एक पौधा मां के नाम”:* पौधा वितरण कार्यक्रम के तहत सदस्यों को पौधे वितरित किए गए और उन्हें अपने घरों में लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का आह्वान किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस पहल की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की । इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष श्री पवन कुमार ने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण को बचाने में मदद करेगी, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ भविष्य का निर्माण करेगी
आइए, हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने आसपास हरियाली को बढ़ावा दें।इस अवसर पर पैक्स प्रबंधक योगेंद्र कुमार प्रबंध कार्यकारणी सदस्य माणिक साह, सुजीत कुमार सिंह, जय कृष्ण ,करूणेश, संजीव कुमार ,सुरेन्द्र पासवान ,वार्ड पार्षद मनोज कुमार ,बबलू सहित पैक्स के वरिष्ठ सदस्य विद्या सागर सिंह ,राज कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह ,रामानुज सिंह, हेमंत कुमार ,किसलय कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, पिंकू पासवान ,अनिल कुमार सिंह सहित अन्य पैक्स सदस्य उपस्थित थे।


