Blog

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में कुलपति की अध्यक्षता में एनएसएस परामर्शदात्री समिति का पुनर्गठन

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में कुलपति की अध्यक्षता में एनएसएस परामर्शदात्री समिति का पुनर्गठन

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में कुलपति की अध्यक्षता में एनएसएस परामर्शदात्री समिति का पुनर्गठन

कुल 29 सदस्य शामिल, विभिन्न विभागों और संस्थानों से प्रतिनिधित्व

मधेपुरा ।

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की 29 सदस्यीय परामर्शदात्री समिति का पुनर्गठन किया गया है। समिति की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बी. एस. झा करेंगे, जबकि एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर को सदस्य-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि यह पुनर्गठन एनएसएस मैनुअल (संशोधित)–2006 के अंतर्गत निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया है। समिति में विश्वविद्यालय प्रशासन, शैक्षणिक संस्थाओं, सरकारी विभागों और स्वयंसेवकों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, जिससे यह एक सर्वसमावेशी और मार्गदर्शक इकाई के रूप में कार्य करेगी।

समिति में प्रमुख पदेन सदस्य:

कोसी प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त (या प्रतिनिधि)

बीएनएमयू के कुलसचिव

निदेशक (उच्च शिक्षा)

क्षेत्रीय निदेशक (एनएसएस)

टीओआरसी, रांची के समन्वयक

अन्य प्रमुख संस्थागत सदस्य:

एनएसएस, पटना के राज्य संपर्क पदाधिकारी

एनसीसी अधिकारी कै. गौतम कुमार (मधेपुरा कॉलेज)

सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी, वन पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी (मधेपुरा)

WHO मधेपुरा के एसएमओ

भारत स्काउट एंड गाइड के संगठन आयुक्त

माय भारत (मधेपुरा) के उप निदेशक

प्रांगण रंगमंच, मधेपुरा के अध्यक्ष

बीएनएमयू के वित्त पदाधिकारी

शिक्षकों और प्रधानाचार्यों का प्रतिनिधित्व:

प्रो. (डॉ.) कैलाश प्रसाद यादव – संकायाध्यक्ष, सामाजिक विज्ञान

प्रो. (डॉ.) एम. आई. रहमान – प्रोफेसर, मनोविज्ञान

प्रो. (डॉ.) नरेश कुमार – विभागाध्यक्ष, रसायन शास्त्र

प्रधानाचार्यगण:

आर. जे. एम. कॉलेज, सहरसा

एम. एल. टी. कॉलेज, सहरसा

बी. एस. एस. कॉलेज, सुपौल

यू. भी. के. कॉलेज, कड़ामा-आलमनगर (मधेपुरा)

कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वयंसेवकों का समावेश:

कार्यक्रम पदाधिकारी:

शशिकांत कुमार – एम. एच. एम. कॉलेज, सोनवर्षा-सहरसा

सरवर मेंहदी – एच. एस. कॉलेज, उदाकिशुनगंज-मधेपुरा

स्वयंसेवक/स्वयंसेविका:

गुरप्रीत कौर – आर. एम. कॉलेज, सहरसा

आनंद आशीष – बी. एन. एम. भी. कॉलेज, मधेपुरा

उद्देश्य:

समिति का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय क्षेत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों के संगठन, मूल्यांकन, सलाह, और समन्वय को सुदृढ़ बनाना है, जिससे युवाओं में समाजिक चेतना, राष्ट्रीय भावना और सेवा भाव को बढ़ावा मिल सके।

> “यह समिति एनएसएस गतिविधियों को और अधिक सशक्त, समन्वित और परिणामदायी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।”
– डॉ. सुधांशु शेखर, कार्यक्रम समन्वयक, एनएसएस

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button