Blog

मतदान केंद्र को स्थानांतरित  करने के बिरोध में प्रखंड के सिसोनी गांव के मतदाताओं ने बिद्यालय परिसर में बुधवार को जमकर नारेवाजी करते हुए बिरोध प्रदर्शन किया। 

मतदान केंद्र को स्थानांतरित  करने के बिरोध में प्रखंड के सिसोनी गांव के मतदाताओं ने बिद्यालय परिसर में बुधवार को जमकर नारेवाजी करते हुए बिरोध प्रदर्शन किया। 

मतदाताओं ने किया नये मतदान केंद्रों का बिरोध

अंधराठाढ़ी, मधुबनी।
मतदान केंद्र को स्थानांतरित  करने के बिरोध में प्रखंड के सिसोनी गांव के मतदाताओं ने बिद्यालय परिसर में बुधवार को जमकर नारेवाजी करते हुए बिरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारीयों के अनुसार वे लोग अबतक गांव स्थित

उत्क्रमित हरिजन मध्य विद्यालय, सिसौनी  मतदान केंद्र संख्या 342और 343 पर मतदान करते रहे हैं।

अब इन मतदान केंद्रों स्थानातरित कर उत्क्रमित मध्य.विद्यालय, सिसौनी का प्रस्ताव है।इन मतदान केंद्रों पर 1800 से अधिक मतदाता हैं। उनलोगों का कहना था कि वे लोग तक़रीबन बिगत 30 वर्षो से सिसोनी गांव के उत्क्रमित हरिजन मध्य विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 342 औऱ 343 पर मतदान करते आ रहे हैँ। ये मतदान केंद्र भी उनकी आबादी से दूर हैँ। प्रस्तावित मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिसोनी और अधिक दूर हो जायेगा। दिव्यांग औऱ बुजुर्गों को वहां जाकर मतदान करने में दिक्क़त होंगी।

प्रदर्शकारीयों में शामिल गोविंद चौधरी, विनोद चौधरी, मखन महतो, अभिषेक चौधरी,  कुशे चौधरी, बालेश्वर चौधरी, उर्मिला देवी, कलेशरी देवी ललिता देवी आदि बताया कि अगरचे उनलोगों का पुराना मतदान केंद्र बदला गया तो वे लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे।

इस बाबत कई बार प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु फोन पर वे उपलब्ध नही हो सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button