Blog

एक रात्री की बारिश में समस्तीपुर शहर का दर्जनों मुहल्ला जलमग्न

एक रात्री की बारिश में समस्तीपुर शहर का दर्जनों मुहल्ला जलमग्न

एक रात्री की बारिश में समस्तीपुर शहर का दर्जनों मुहल्ला जलमग्न

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर:- गत रात्री की वर्षा से समस्तीपुर शहर का विवेक-विहार मुहल्ला जलमग्न। नाले के टूटे स्लैब में कई लोग, वाहन गिरे। लोगों को घर से निकलना हुआ मुश्किल।
भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि वर्षा ने नगर निगम द्वारा नाला उड़ाही के नाम पर करोड़ों रूपये डकारने का नगर निगम का पोल खोलकर रख दिया है।माले नेता ने कहा है कि विवेक विहार मुहल्ला का जलजमाव तो सिर्फ एक बानगी है। समस्तीपुर शहर के अधिकांश मुहल्ला मसलन आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, बारह पत्थर, कृष्णापुरी, मुसापुर आदि का यही हाल है। उन्होंने कहा है कि सरकार को सिर्फ नगर निकाय से टैक्स वसूली से मतलब है, मुहल्ला में नाला निर्माण, सड़क निर्माण, जलनिकासी, पेयजल, प्रकाश सुविधा आदि से कुछ भी लेना-देना नहीं है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button