
सुनील कुमार “खुराना” नकुड़ सहारनपुर “महर्षि वेदव्यास सम्मान 2025” से सम्मानित
सुनील कुमार "खुराना" नकुड़ सहारनपुर "महर्षि वेदव्यास सम्मान 2025" से सम्मानित
सुनील कुमार “खुराना” नकुड़ सहारनपुर “महर्षि वेदव्यास सम्मान 2025” से सम्मानित
सुनील कुमार “खुराना” उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ सहारनपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं । सुनील कुमार “खुराना” को कवि स्पर्श साहित्यिक मंच भारत ने गुरु पूर्णिमा के शुभ पर्व पर “महर्षि वेदव्यास सम्मान 2025” से सम्मानित किया।
कवि स्पर्श साहित्यिक मंच भारत के संस्थापक महोदय श्री राम राय ने सुनील कुमार “खुराना” की साहित्य और सभ्यता को समर्पित भावना से प्रेरित होकर “महर्षि वेदव्यास सम्मान 2025” से अलंकृत किया है।
कवि स्पर्श साहित्यिक मंच भारत के संस्थापक महोदय श्री राम राय ने हमें बताया कि सुनील कुमार “खुराना” एक शिक्षक हैं। वह भारत विशाल देश में हिंदी भाषा के प्रचार व प्रसार में निरंतर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उनके 120 साझा संकलन, अनेक पत्र पत्रिकाएं और अमेजॉन पर उनकी अनेक पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है।
जब हमारे संवाददाता की सुनील कुमार खुराना से बात हुई तो उन्होंने हमें बताया कि मैं अपनी लेखनी से अनेक विषय पर अपनी कविताएं लिखी। मेरी कविताएं समाज के ज्वलनशील मुद्दों पर लिखी गई है जो समाज में सकारात्मकता की सोच पैदा कर रही है।
सुनील कुमार “खुराना” की इस उपलब्धि को प्राप्त करने की बधाई अनेक लोगों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से दी। जिनमें से नागिनी देवी ,बेबी रानी,साक्षी,उज्जवल,खुशी,ज्योति,नैनसी,भानू , रूमन,नैतिक,सन्नी ,सोनम,नीरज,जगपाल,मेघराज,मा० कुलदीप ,मा०राजेंद्र,मा०श्याम सिंह आदि हैं।


