Blog

समाज सेवा की नई उम्मीद – श्रीमती कमला जुड़ियाल बनी जिला पंचायत सदस्य पद की प्रबल दावेदार 

समाज सेवा की नई उम्मीद - श्रीमती कमला जुड़ियाल बनी जिला पंचायत सदस्य पद की प्रबल दावेदार 

समाज सेवा की नई उम्मीद – श्रीमती कमला जुड़ियाल बनी जिला पंचायत सदस्य पद की प्रबल दावेदार

स्यालब (डख्याटगांव) वार्ड नंबर 17 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु प्रबल और मजबूत दावेदार के रूप श्रीमती कमला जुड़ियाल मैदान में उतरी है। कमला जुड़ियाल एक ऐसी सभ्य और सु संस्कृत महिला है जिसने अपनी ईमानदारी लगनशीलता,मधुरता और विनम्रता से अपने क्षेत्र के लोगों का मन जीत लिया है और लोगों ने कमला दीदी का मन जीत लिया है। आपने अपने क्षेत्र में ही नहीं अपितु पूरे जिले और उत्तराखंड में अपनी अलग पहचान बना रखी है। क्षेत्र में जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते है, उनमें आप हमेशा आगे रहते है। दुख – सुख में हमेशा लोगों के साथ खड़ी रहती है।आपने अपने व्यक्तिगत प्रयास से भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रही उज्जवला गैस कनेक्शन सबसे अधिक संख्या में वितरीत करवाएं। बुजुर्ग लोगों को सबसे अधिक मात्रा में विधवा, वृद्धा और किसान पेंशन लगाई गई। और कई आंगनबाड़ी केंद्र खुलवाए इसके साथ – साथ मिनी स्टेडियम भी बनवाया।

श्रीमती कमला जुड़ियाल एक धरती पकड़ नेता के रूप में जानी जाती है। भारतीय जनता पार्टी ने आपको एक जिला पंचायत सदस्य पद हेतु प्रबल प्रत्याशी के रूप में नामित किया है। आपने पार्टी में भी एक अलग सी पहचान बना रखी है। आपका व्यक्तित्व लोगों के लिए एक आदर्श और प्रेरणा स्रोत के रूप में रहा है। क्षेत्र में शोषित, पीड़ित और वंचित लोगों को न्याय दिलाने का कार्य भी किया है।

श्रीमती कमला जुड़ियाल ने राजनीति के साथ- साथ आध्यात्मिक क्षेत्र के रूप में भी कार्य कर रही है। आप मानव सेवा उत्थान समिति में जिला अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रही हैं। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की प्रकृति को आपने क्षेत्र की महिलाओं के रूप में साझा करवाया। और महिला समाख्या में जिलाध्यक्ष और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष का कार्य भी कर रही है। पार्टी के कई पदों पर सुशोभित रही है।

जितने के बाद विजन

* रवाई घाटी में 100 बेड का एक सरकारी हॉस्पिटल बनवाना।

* बेरोजगार युवाओं के लिए एक बी.एड. कॉलेज खुलवाना।

* क्षेत्र के महिलाओं के लिए सिलाई, बुनाई, और कड़ाई केंद्रों की स्थापना करवाना।

* सड़क, बिजली और संचार के साधनों की सुदृढ़ व्यवस्था करवाना।

* खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा सा खेल मैदान बनवाना।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button