Blog

अमित शाह ने एसआईआर पर आरजेडी-कांग्रेस को घेरा, बोले- किसका वोट लेना चाहते है

अमित शाह ने एसआईआर पर आरजेडी-कांग्रेस को घेरा, बोले- किसका वोट लेना चाहते है

ब्यूरो अरुण कुमार साह

*अमित शाह ने एसआईआर पर आरजेडी-कांग्रेस को घेरा, बोले- किसका वोट लेना चाहते है*

————————

 

सीतामढ़ी के पुनौराधाम स्थित मां जानकी मंदिर की आधारशिला गृह मंत्री अमित शाह ने रख गई है। शिलान्यास से पहले भूमि पूजन हुआ। वैदिक मंत्रों के साथ विधि विधान से पूजा संपन्न हुई। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सम्राट चौधरी समेत तमाम मंत्री और साधु-संत शामिल हुए। भूमि पूजन के लिए 21 तीर्थ क्षेत्रों की मिट्टी और 31 नदियों का जल मंगाया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश भर से साधु-संत सीतामढ़ी पहुंचे। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 68 एकड़ में 890 करोड़ की लागत से मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान उन्होने एसआईआर पर आरजेडी और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि अगर घुसपैठियों के वोट चाहिए तो बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान शाह ने बिहार को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात दी।

 

*बिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए सरकाार, बोले शाह*

 

शाह ने कहा कि जो भारत में जन्मा नहीं, उसको वोट देने का अधिकार संविधान नहीं देता है। घुसपैठियों को वोटिंग का अधिकार नहीं है। इसलिए एसआईआर पर विपक्ष हंगामा कर रहा है। आने वाले दिनों में पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है।

 

 

*मैं बनिए का बेटा हूं, हर चीज का हिसाब है, बोले अमित शाह*

 

अमित शाह ने कहा कि मैं तो बनिए का बेटा हूं, हर चीज का हिसाब लेकर आया हूं। पीएम मोदी ने बीते 6 दौरे में 83 हजार करोड़ की सौगात दी है। 2400 करोड़ से सीतामढ़ी में रेल खंड बन रहा है। 1600 करोड़ से नेशनल हाईवे पर 140 किमी लंबे खगड़िया-पूर्णिया पथ का निर्माम हो रहा है।

 

 

 

*पहली बार गहन मतदाता पुनरीक्षण नहीं हो रहा- शाह*

 

अमित शाह ने कहा कि घुसपैठिए को मतदाता सूची से निकालना चाहिए या नहीं निकालना चाहिए। चुनाव आयोग को एसआईआर करना चाहिए या नहीं करना चाहिए। लालू यादव किसको बचाना चाहते हैं। पहली ड्राफ्ट वोटर सूची के बाद आरजेडी और कांग्रेस ने कोई आपत्ति दर्ज नही कराई। क्या इन लोगों को घुसपैठियों के वोट चाहिए।

 

*890 करोड़ की लागत से बनेगा माता सीता का भव्य मंदिर: अमित शाह*

 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन शुभ है, जहां सालों पहले रामायणकाल में सूखे से परमार्जन के लिए राजा जनक ने सोने का हल चलाया था। वहीं से मां जानकी प्रकट हुई। बारिश के लिए हल चलाया था। आज मां जानकी ने मंदिर के शिलान्यास के मौके पर बारिश कर आशीर्वाद दिया है। 890 करोड़ की लागत से भव्य मंदिर बनेगा। जिसमें 137 करोड़ मंदिर पर और 638 करोड़ परिक्रमा पथ, समेत अन्य सुविधाओं पर खर्च होगा।

 

 

*पुनौराधाम का सैकडों करोड़ों की राशि से विकास होगा, बोले अमित शाह*

 

 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि माता सीता की जन्मस्थली का सैकड़ों करोड़ रुपए की राशि से विकास होगा। मिथिलांचल की संस्कृति पूरे भारत की संस्कृति का गहना है।

 

 

 

*खेले इंडिया यूथ का आयोजन पहली बार बिहार में हुआ, बोले नीतीश*

 

 

बिहार में विकास में केंद्र की बड़ी भागीदारी है: नीतीश कुमार नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने दिव्यांगों , बुजुर्गों और विधवाओं की 400 से 1100 रुपए पेंशन बढ़ाने का काम किया है। बिहार के विकास में केंद्र सरकार पूरा सहयोग कर रही है।

 

*एनडीए की सरकार में बिहार का विकास हुआ- नीतीश कुमार*

 

नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार का विकास हुआ, हम लोगों ने बिहार में सड़क, बिजली समेत सभी काम किए।

सीतामढ़ी और अयोध्या की रेल और सड़क कनेक्टिविटी बढ़ेगी: नीतीश कुमार सीतामढ़ी और अयोध्या की रेल और सड़क संपर्कता बढ़ेगी, बोले नीतीश कुमार आज का दिन ऐतिहासिक है, मां सीता भ्व्य मंदिर बनेगा, बोले सम्राट चौधरी

 

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, मां सीता मंदिर के शिलान्यास के बाद अब निर्माण का काम शुरू होगा,

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button