
उड़ान योजना के तहत पूर्व विधायक अमिता भूषण ने महिलाओं के बीच बांटे सेनेट्री पैड
उड़ान योजना के तहत पूर्व विधायक अमिता भूषण ने महिलाओं के बीच बांटे सेनेट्री पैड
उड़ान योजना के तहत पूर्व विधायक अमिता भूषण ने महिलाओं के बीच बांटे सेनेट्री पैड ।
अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।
शुक्रवार को सदर बेगूसराय की पूर्व विधायक श्रीमती अमिता भूषण ने प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के तहत वीरपुर प्रखंड के बीरपुर पश्चिम पंचायत में शुक्रवार को स्थानीय महिलाओं के बीच स्वच्छता और स्वास्थ जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्यों से निःशुल्क सेनेट्री पैड वितरण किया ! महिलाओं के बीच वितरित इन सेनेट्री पैड्स का उत्पादन भी स्थानीय स्तर पर स्थानीय महिलाओं द्वारा ही किया जाता है। जिससे इन महिलाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं! श्रीमती भूषण ने मौके पर महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि आज महिलाओं के बीच फैल रही कई तरह की संक्रामक बीमारियों की सबसे बड़ी वजह माहवारी के दौरान गंदे कपड़े के इस्तेमाल की वजह से हो रही है! ग्रामीण महिलाओं के साथ यह समस्या ज़्यादा बढी है! हमारी कोशिश प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता फैलाना है साथ ही स्थानीय स्तर पर जो महिलाएं पैड नहीं ख़रीद सकती हैं उन्हें मुफ्त में इसे उपलब्ध कराना है! इन पैड्स का निर्माण भी स्थानीय स्तर पर पकड़ी में लगे वेंडिंग मशीन में किया जाता है जहाँ महिलाएँ रोज़गार भी पा रही हैं! महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के सौजन्य से यह मशीन लगाया गया है जिसका भरपूर लाभ महिलाओं को मिल रहा है! कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधीजी का स्पष्ट मानना है की स्वस्थ महिला ही स्वस्थ समाज की धुरी होती है!
सैकड़ो की संख्या में जुटी महिलाओं को महिला जिलाध्यक्ष गायत्री देवी ने भी संबोधित किया!
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी,अमित कुमार, जितेन्द्र साह,काजल कुमारी, मुर्शिदा ख़ातून, बबीता देवी, सुनीता देवी, रीना देवी, रेणु देवी, इंदिरा देवी सहित सैकड़ों महिलाएँ और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे!