
बखरी विधानसभा से नवनिर्वाचित संजय पासवान को मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल।
बखरी विधानसभा से नवनिर्वाचित संजय पासवान को मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल।
बखरी विधानसभा से नवनिर्वाचित संजय पासवान को मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल।
अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।

बखरी विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक संजय पासवान को विहार सरकार में मंत्री बनाए जाने पर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता में हर्ष का माहौल है। वही जदयू प्रवक्ता सुभांकर मिश्रा ने संजय पासवान को मंत्री बनाए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद से बखरी विधानसभा में कभी भी किसी विधायक को मंत्री पद नसीब नहीं हुआ था, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बखरी विधायक को मंत्री परिषद में शामिल कर विधानसभा की जनता को सम्मानित किया है।संजय पासवान के विधायक बनने से बखरी विधानसभा का चौमुखी विकास होगा।जनता ने जिस विश्वास के साथ संजय पासवान को अपना समर्थन दिया है संजय पासवान उस कसौटी पर खड़ा उतरेंगे।वही जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष केसरी नंदन मिश्र,वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह,अरविंद पासवान, हरिनंदन कुमार,धर्मवीर भारती,जय जय राम महतो,संतोष जयसवाल,भाजपा से प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार,विश्वनाथ दास, अजीत कुमार सिंह, दीपक कानू,रानी गोस्वामी,सुधीर कुमार सिंह,रणवीर कुमार, शिवम वत्स,कपिल देव पोद्दार,नीतिश जयसवाल,लोजपा से प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर राय, राजन पासवान, चंदन कुमार,घनश्याम सिंह,पंकज पासवान, आनंद कुमार शैलेश सहित एनडीए के कार्यकर्ता ने बधाई दी है।



