
जवाहर यादव के आकस्मिक निधन से मर्माहत विधायक विजय खेमका, जताई गहरी संवेदना
जवाहर यादव के आकस्मिक निधन से मर्माहत विधायक विजय खेमका, जताई गहरी संवेदना
जवाहर यादव के आकस्मिक निधन से मर्माहत विधायक विजय खेमका, जताई गहरी संवेदना

दूसरी त्रासदी से टूटा परिवार, अपराधियों पर सख्ती की मांग
पूर्णिया I
खुश्कीबाग चौहान टोला निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री जवाहर यादव के आकस्मिक निधन पर विधायक विजय खेमका ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि पूर्व में भी परिवार ने अपने पुत्र को एक हिंसक घटना में खोया था, और अब इस दूसरी त्रासदी ने पूरे परिवार तथा समाज को शोक में डुबो दिया है।
विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पूर्णिया की शांति और सामाजिक सौहार्द किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने दिया जाएगा।
श्री खेमका ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य में कानून का शासन है और अपराधी कोई भी हो, उसका स्थान जेल के अंदर है। उन्होंने पुलिस कप्तान से फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कठोर सजा दिलाने की मांग की।
विधायक ने पूर्णिया पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थानों में कर्मठ एवं सक्रिय पुलिस अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी देने और जिले में पुलिसिंग को और अधिक सतर्क एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी लगाम लगाई जा सके।


