
हसनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बगीचे से 1243 लीटर विदेशी शराब बरामद
हसनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बगीचे से 1243 लीटर विदेशी शराब बरामद
रिपोर्ट/सचिन झा
हसनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बगीचे से 1243 लीटर विदेशी शराब बरामद

हसनपुर : पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र के खरैहिया गांव स्थित एक बगीचे में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में पंजाब निर्मित विदेशी शराब जब्त किया है । थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि बरामद शराब की कुल मात्रा 1243.26 लीटर है। वहीं मौके से कारोबारी भागने में सफल रहे। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इसमें शामिल शराब कारोबारी और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी में थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद एसआई सिकंदर कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।


