
मोदी के नेतृत्व में बदली देश की तस्वीर : चांदनी सिंह
मोदी के नेतृत्व में बदली देश की तस्वीर : चांदनी सिंह
मातृशक्ति ने किया हवन-पूजन, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की कामना

सेवा, समर्पण और विकास के 12 वर्ष पूरे होने पर महिलाओं ने जताया आभार, राष्ट्र निर्माण में योगदान बढ़ाने का लिया संकल्प
मोदी के नेतृत्व में बदली देश की तस्वीर : चांदनी सिंह
फारबिसगंज।
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को फारबिसगंज नगर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विशेष पूजा-पाठ, हवन, कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं देश की निरंतर उन्नति की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान महिलाओं ने पेड़ के समीप भी पूजा-अर्चना कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मातृशक्ति की रही बड़ी भागीदारी
पूजा-अर्चना और हवन कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चांदनी सिंह,
नम्रता सिंह, राधा देवी, ममता कुमारी, नूतन भारती उपमुख्य पार्षद समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहीं। महिलाओं ने राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया।
सेवा, समर्पण और विकास की उपलब्धियों को किया याद
कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को जनकल्याण, सुशासन और विकास का कालखंड बताते हुए विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया। महिलाओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं ने गरीबों, महिलाओं और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।
मोदी के नेतृत्व में बदली देश की तस्वीर : चांदनी सिंह
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यकाल केवल उपलब्धियों का आंकड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के जीवन में आए परिवर्तन की जीवंत गाथा है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता और मातृशक्ति पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।
राष्ट्र की उन्नति के लिए की प्रार्थना
कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं ने सामूहिक आरती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा देश की समृद्धि, शांति और विकास के लिए प्रार्थना की। पूरे आयोजन में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।



