
तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जनकल्याण शिविर में 646 आवेदन प्राप्त, 482 का हुआ निष्पादन
तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जनकल्याण शिविर में 646 आवेदन प्राप्त, 482 का हुआ निष्पादन
तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जनकल्याण शिविर में 646 आवेदन प्राप्त, 482 का हुआ निष्पादन

रिपोर्ट/उमेश चौधरी
समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जनकल्याण शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं एवं जनसमस्याओं से संबंधित कुल 646 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 482 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने बताया कि 16 जून से प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को 286 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 182 आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।

शिविर का शुभारंभ मंगलवार को डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह , सिविल सर्जन राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया था।गुरुवार को शिविर के वरीय पदाधिकारी के रूप में संदीप झा उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन विभिन्न मामलों से संबंधित 286 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 182 का निष्पादन शिविर में ही कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लेकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया तथा योजनाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई।



