बेगूसराय

गैंगरेप की सभी बिंदुओं पर जांच कर घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा-आनन्द कुमार पांडेय।

गैंगरेप की सभी बिंदुओं पर जांच कर घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा-आनन्द कुमार पांडेय।

गैंगरेप की सभी बिंदुओं पर जांच कर घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा-आनन्द कुमार पांडेय।
अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।

बेगूसराय जिले में मानवीय संवेदना को झकझोड़ देने वाली घटना सामने आ रही है। जहाँ बहशी दरिंदो नें गैंगरेप के बाद एक महिला के प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटने, प्राईवेट पार्ट में बुलेट और लकड़ी और पत्थर का टुकड़ा डालने जैसा घृणित अपराध को अंजाम दिया था। यह घटना ग्यारह जून को चकिया थाना क्षेत्र मे घटी । इस घटना से जहाँ लोग पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं । वहीं घटना को लेकर क्षेत्र और जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। लोगों के अनुसार चकिया थाना की पुलिस द्वारा शिकायत करने पहुँची पीड़िता को डांट डपट कर भगा देने का भी आरोप है। इतना ही नहीं आरोपी द्वारा तीन महीना पहले भी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था । लेकिन उस वक्त भी पुलिस नें कोई एक्शन नहीं लिया था। इस मामले में पुलिस के वरीय अधिकारियो नें जाँच मे दोषी पाये जाने वालो के खिलाफ कारवाई का भरोसा दिया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की बात बताया जा रहा है। बताते चलें की इस घटना में पुलिस तब एक्शन मे आई जब सदर अस्पताल बेगूसराय में महिला के मेडिकल जाँच मे प्राइवेट पार्ट से सामान निकला। जिसकी पुष्टि पुलिस के वरीय अधिकारीयों नें की है। जिसके बाद से पुलिस महकमे मे खलबली मची हुई है। बताते चलें की 11 जून की रात पीड़ित महिला जब शौच के लिए गई थी। तभी घात लगाए अपराधियों नें मिलकर पहले महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। और इतने से भी नहीं मन भड़ा तो बहशी दरिंदो नें महिला के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से कटा और प्राईवेट पार्ट में बुलेट और लकड़ी और पत्थर का टुकड़ा डाल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद से सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सुचना देने जब पीड़िता अपने परिवार के साथ चकिया थाना पहुँची तो आरोप है की पहली दफा पीड़िता को डांट डपट कर भगा दिया गया। मामले के सामने आने के बाद महिला का मेडिकल जाँच कराया गया। घटना के बाद दुबारा जब महिला को दर्द की शिकायत हुई तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ उसके प्राइवेट पार्ट से कुछ सामान निकला। जिसके बाद से ही पुलिस मे खलबली मची हुई है। घटना के संबंध में पुलिस के वरीय अधिकारियो नें घटना की पुष्टि की है। इतना ही नहीं प्राइवेट पार्ट से सामान निकलने की पुष्टि करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रहने की बात कही है। सदर डीएसपी नें बताया है की इस मामले में लापरवाही बरतने का साक्ष्य मिलने पर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कारवाई की भी बात कही है। इस मामले में सिविल सर्जन बेगूसराय डा अशोक कुमार नें बताया की मिडिया के द्वारा पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कुछ समान मिलने की बात प्रकाश में आई है। इसके लिए सदर अस्पताल के डीएस डा अखिलेश कुमार के नेतृत्व में महिला चिकित्सकों की टीम का गठन किया गया है। जाँच रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही जानकारी दी जाएगी। फिलहाल इस मामले में जहाँ सभी आरोपी घटना के कई दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है । वहीं पीड़ित महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय मे भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़िता ने बताया कि 11 जून की रात करीब 11:30 बजे हम शौचालय गए थे। तभी पांच बदमाश मेरे दरवाजे पर बैठ गए और मेरे पति का रूम बाहर से बंद कर दिया। हम शौचालय से निकले तो कसकर पकड़ लिया तो हम शोर नहीं मचा सके। इसके बाद बदमाशों ने साड़ी खोलकर मुंह बांध एवं ब्लाउज फाड़कर हाथ बांध दिया। इस दौरान हमने आवाज करने की कोशिश किया तो बदमाशों ने मारा और उठाकर अंधेरा में ले गए। जहां की पांचों ने बारी-बारी से मेरे साथ दुष्कर्म किया। हम छोड़ देने की गुहार लगाते रहे तो उन लोगों ने शरीर पर ब्लेड मार दिया, मारपीट भी करने लगे। उन लोगों ने छाती और जांघ में ब्लेड मार दिया। इसके बाद बदमाशों ने मुझे घर में ही फेंक दिया। आवाज सुनकर पति ने निकलना चाहा, लेकिन बाहर से गेट बंद था। इसके बाद हमारी छोटी देवरानी को फोन किया तो उसने आकर पति को निकाला और थाना को फोन किया तो हॉस्पिटल जाने के लिए कहा गया। हम बरौनी हॉस्पिटल गए फिर बरौनी से सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मेरा इलाज किया गया, लेकिन अंदरुनी पार्ट में लगातार दर्द हो रहा था। उस दौरान मेडिकल हुआ, जांच में डॉक्टरों ने कहा कि बुरी तरीके से दुष्कर्म किया गया है, जिसके कारण दर्द कर रहा है। फिर घर चले गए, कल बहुत दर्द था तो फिर हम सदर अस्पताल आए। जहां जांच के दौरान मेरे गुप्तांग से गोली एवं आज पत्थर एवं लकड़ी का टुकड़ा निकाला गया है। अभी भी लगातार दर्द कर रहा है। दुष्कर्म के दौरान हम बेहोश हो गए थे। लग रहा है कि पांचों ने दुष्कर्म करने के बाद मेरे गुप्तांग में गोली, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया था। निकालने के दौरान भी दर्द हुआ और अभी भी बहुत दर्द हो रहा है। 3 महीना पहले भी तीन बदमाश मेरे घर में घुसे और सभी कपड़ा खोलकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया, मारपीट किया था। घर में रखा पैसा और जेवर के संबंध में पूछने लगा तो हम सब कुछ बता दिए, सब कुछ ले लिया। पुलिस को सूचना दिए तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं सदर डीएसपी टू कुमारी दुर्गा शक्ति एवं सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि सभी बिंदुओं पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अनुसंधान चल रहा है। महिला का बयान सत्य प्रतीत हो रहा है। 12 जून की शाम डिस्चार्ज होकर घर चली गई थी। फिर घर से वापस लौट कर आई तो इंटरनल पार्ट्स में पेन हो रहा था। इंटरनल पार्ट्स से बुलेट आदि का टुकड़ा निकाला गया है। सभी बिंदुओं पर जांच कर घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। कोर्ट में दिए गए बयान में भी दुष्कर्म किए जाने की बात कही गई है। पुलिस की लापरवाही सामने आएगा तो संबंधित पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button