
13 दिवसीय रंग उमंग कार्यशाला के समापन समारोह पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चो ने दिखाया जलवा ।
13 दिवसीय रंग उमंग कार्यशाला के समापन समारोह पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चो ने दिखाया जलवा ।
13 दिवसीय रंग उमंग कार्यशाला के समापन समारोह पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चो ने दिखाया जलवा ।

सुर-लय-ताल पर थिरकते बच्चों की प्रस्तुति से देर शाम तक लोग रहे झूमते ।
अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज ।
मध्य विद्यालय असुरारी के मुक्ताकाश मंच से 13 गांव के 98 बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।अलग-अलग गीतों और नृत्यों पर एक सुर-लय-ताल में थिरकत बच्चों की प्रस्तुति से देर शाम तक लोग भी झूमते रहे। मौका था आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी द्वारा मध्य विद्यालय असुरारी में आयोजित शंभू साह स्मृति ग्रीष्मकालीन रंग-उमंग कार्यशाला का। खुले आकाश और उमस भरी गर्मी के बीच गीत, नृत्य, नाटक और फाइन आर्ट्स की प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में कुल 98 बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। असुरारी में पहली बार नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति देखते बन रही थी। झिझिया, झूमर, गोधना, जतसार जैसे गीत- नृत्य पर प्रस्तुत करती प्रतिभागी माही, नैना, संस्कृति, स्नेहा, मुस्कान, रूही प्रिया ने लोगों का दिल जीत लिया। जबकि दिल है छोटा सा नृत्य में बच्चों ने अपने ताल और आंगिक संचालन से लोगों पर अपनी अमिट छाप छोड़ दी। वहीं कार्यक्रम के केंद्र में रहे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ओ री चिड़िइया, नन्हीं सी गुड़िया नन्ही सी आई कोई परी, झूम बराबर झूम में बच्चों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। आयुषी, शांतनु, शिवानी, कृष, वैष्णवी, अस्मिता, अमृता, शालिनी, अर्चना, साक्षी, रागिनी, ऋतिका, राखी, आरुही, सत्यम, शिवांश, मौसम, सत्यम, अदिति, प्रहलाद, आरुषि, भारती सहित अन्य ने सुंदर प्रस्तुति की। जबकि माइम में मोबाइल और फास्टफूड को लेकर बच्चों पर हो रहे प्रभाव को सुंदर रूप से दिखाया गया। खासकर के माइम वैष्णवी ने शानदार अभिनय किया। वहीं ललित कला में प्रकृति, की कलाकृतियां सबके मन को भाती रही। जबकि गीत- संगीत में अदिति, अभिलाषा, आरुषि वर्मा, भारती ने अपनी गायिकी से दिल जीत लिया। खासकर के सत्यम ने अपने भाई शिवम कुमार के साथ पर संगत करते हुए खूब ताली बटोरी। इसके पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन बीहट नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता देवी, जदयू जिला अध्यक्ष नंदलाल राय,जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, बीडीओ अनुरंजन कुमार, प्राचार्य प्रो कमलेश कुमार, डॉ शशिकांत पांडेय, पर्यावरणविद शिवप्रकाश भारद्वाज, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह,वार्ड पार्षद अशोक कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत सचिव गणेश कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन डॉ कुन्दन कुमार द्वारा किया गया। वहीं इस अवसर पर नृत्य प्रशिक्षक नरेश कुमार, साक्षी कुमारी, अनिमेष, रोहित, निखिल, संगीत के अमर ज्योति, आनन्द, बलिराम, सन्तोष, दिनेश दीवाना, माइम में रवि वर्मा, अंकित राज और फाइन आर्ट के मनीष कुमार, अंकित कुमार, जितेंद्र कुमार, कविता कुमारी, शिव कुमार सहित अन्य कलाकारों का सम्मान किया गया। मौके पर रामनरेश सिंह, सुनील कुमार, कृष्णनंदन राय, रोहित कुमार, महेश, लालो बिहारी सहित अन्य उपस्थित थे



