बिहार

जनकल्याण शिविर में विधायक देवंती यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जनकल्याण शिविर में विधायक देवंती यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जनकल्याण शिविर में विधायक देवंती यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश, जनहित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर

नरपतगंज।

प्रखंड कार्यालय नरपतगंज परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर में विधायक देवंती यादव ने भाग लेकर आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
देवंती यादव ने कहा कि सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने अधिकारियों से आमजन के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने तथा विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को बिना किसी अनावश्यक परेशानी के सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। साथ ही लोगों से भी सरकार की विकास योजनाओं का लाभ उठाने और प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की।
शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक की सक्रियता एक बार फिर चर्चा में रही।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button