
माननीय विधायक वारिसनगर श्री मंजरिक मृणाल ने खानपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर का किया औचक निरीक्षण

माननीय विधायक वारिसनगर श्रीमंजारिक मृणाल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विजय चंद्र पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री संजीव कुमार श्री रामनारायण सिंह , अध्यक्ष 20 सूत्री प्रखंड खानपुर के साथ गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर का औचक निरीक्षण किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर परिसर में स्थित श्री मृत्युंजय नाथ महादेव का पूजन भी किया अस्पताल की व्यवस्थाओं से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राणा नितेश कुमार सिंह ने माननीय विधायक एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी की टीम को अवगत कराया मौजूद मरीजों से और उनके परिजनों से माननीय विधायक जी ने हाल-चाल पूछ और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली बाय रोगी कक्षा में डॉ राणा नितेश कुमार सिंह डॉक्टर पवन कुमार डॉक्टर उदय कुमार चौबे के साथ आरबीएस के टीम के फार्मासिस्ट श्री मुकेश कुमार एवं केयरटेकर श्री शिव शंकर और श्री संजय कुमार झा उपस्थित थे

माननीय विधायक जी ने लेबर वार्ड का भी निरीक्षण किया INDOOR में मिल रही सुविधाओं का और प्रयोगशाला में हो रहे जांच आदि के बारे में जानकारी ली अस्पताल के साफ सुथरी व्यवस्था पर उन्होंने काफी संतोष व्यक्त किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश कुमार सिंह अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने में नर्सिंग स्टाफ की कमी के साथ-साथ अस्पताल के परिसर में एक वाटर एटीएम तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का रंग रोगन और मरम्मती कारण के साथ चार दिवारी के लिए माननीय से मांग की अस्पताल में हो रहे x ray और ECG तथा मुफ्त चश्मा वितरण और आंखों की जांच तथा डेंटल डिपार्टमेंट की उपलब्धियां देखकर माननीय विधायक श्री मंजरिक मृणाल जी और उनके साथ उपस्थित टीम ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर काफी संतोष व्यक्त किया और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश कुमार सिंह का धन्यवाद किया

निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश सिंह के साथ डॉक्टर पवन कुमार डॉक्टर उदय कुमार चौबे स्थापना लिपिक श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रसव कक्ष में नर्सिंग स्टाफ श्रीमती विभा कुमारी डाटा ऑपरेटर मनीषा कुमारी मनीष कुमार पप्पू कुमार पवन कुमार नवीन कुमार कार्यालय परिचारी श्री संजय कुमार झा श्री अरुण कुमार नेत्र विभाग के स्टाफ आप्थाल्मालॉजिस्ट डॉक्टर राजी अहमद एक्स-राय टेक्निशियन विशाल कुमार ईसीजी टेक्निशियन दीपक कुमार आदि मौजूद थे अस्पताल के निरीक्षण के बाद माननीय विधायक जी ने अस्पताल परिसर में स्थित मृत्युंजय धाम में महामृत्युंजय महादेव की पूजा अर्चना भी की और देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया



