सदर एसडीओ व डीएसपी ने अतिक्रमण अभियान को लेकर किया स्थल निरिक्षण

सदर एसडीओ व डीएसपी ने अतिक्रमण अभियान को लेकर किया स्थल निरिक्षण
सुरेश कुमार राय
समस्तीपुर आपकी आवाज/सदर एसडीओ दिलीप कुमार व डीएसपी सदर संजय पांडे के नेतृत्व मे सोमवार को शहर के मगरदही घाट पर आम लोगो को जाम से निजात दिलाने को लेकर निरिक्षण किया गया, सदर एसडीओ ने बताया कि मगरदही घाट पर चारो दिशा मे फुटकर दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है बार बार अतिक्रमणमुक्त कर दिया जाता है इसके बावाज़ूद दुकानदार पुनः अतिक्रमण कर लेते है जिससे जाम कि स्थिति उत्पन्न होता है, वहीं नाजायज़ तरीके से टोटो स्टैंड भी स्थापित हो गया है जिससे जाम कि स्थिति और भयावह हो गई है, उन्होंने बताया कि जल्द ही जाम से निजात दिलाने को लेकर युद्धस्तर पर अभियान चलाकर मगरदही घाट को अतिक्रमणमुक्त किया जायेगा, मौक़े पर नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, अंचलधिकारी सलोनी कर्ण के अलावा अन्य पदाधिकारी मौज़ूद!


