Blog

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुमका ने संप्रेक्षण गृह हिजला दुमका का किया औचक निरीक्षण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुमका ने संप्रेक्षण गृह हिजला दुमका का किया औचक निरीक्षण

दुमका/ संतोष सिन्हा/आज सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुमका श्री संजय कुमार चंद्रयावी ने संप्रेक्षण गृह हिजला दुमका का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गृह की विधि व्यवस्था, कार्यालय, किशोरों के पुस्तकालय, आवासन कक्ष,व्यावसायिक कक्ष, भोजनालय, शौचालय, क्रीड़ा स्थल, पीने योग्य शुद्ध पेय जल, बिजली आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी -सह- अधीक्षक संप्रेक्षण गृह अंजू कुमारी को निर्देश दिया कि माननीय झालसा के द्वारा उपलब्ध कराए गए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) एवं मार्गदर्शिका की नियम का अक्षरशःअनुपालन कराया जाए। साथ ही वीसी सिस्टम को संबंधित विभाग (झारनेट) से संपर्क कर अविलंब क्रियाशील कराया जाए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गृह के किशोरों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर समस्याओं को जाना एवं केक काटकर जन्मदिवस मनाकर, कॉपी, कलम, बिस्किट चॉकलेटें उपहार स्वरूप भेंट कर उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने कीचन गार्डन, शौचालय,भोजन तथा साफ सफाई की प्रशंसा की एवं पर्यावरण की शुद्धता हेतु गृह परिसर में फलदार वृक्षारोपण कर परिसर की साफ सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्रा, प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्याय बोर्ड मो० जावेद खान, सदस्य धर्मेन्द्र नारायण प्रसाद, किरण तिवारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश चंद्र, विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी अनिल मोहन ठाकुर, सहायक किशोर न्याय बोर्ड फणिंद्र किशोर, संप्रेक्षण गृह के गृहपति अब्दुल गफ्फार, प्रोबेशन ऑफिसर दिव्यांशु शेखर, शिक्षक अरविन्द कुमार एवं सुमित कुमार, पारा चिकित्साकर्मी संदीप कुमार, परामर्शदाता सुबोध कुमार सुमन भंडारपाल मोहिनी हेंब्रम, चाइल्ड हेल्पलाइन से मो० इब्नुल हसन, निक्कू कुमार साह एवं अन्य सहकर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button