Blog

अंतराष्ट्रीय शिक्षाविद डॉ0 सुनील कुमार तिवारी, राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित

अंतराष्ट्रीय शिक्षाविद डॉ0 सुनील कुमार तिवारी, राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित

एक गूंज संस्था के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी , राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी, अंतराष्ट्रीय शिक्षाविदों,
जाने – माने सामाजिक कार्यकताओं कों एक गूंज संस्था ने 51 शिक्षकों को राष्ट्र गौरव शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया |
समाजसेवी संस्था एक गूंज सेवा समिति उत्तर प्रदेश का और पांचवा स्थापना दिवस जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बंटी ठाकुर, और इंजी ए के सिंह, डॉ रवि शरण सिंह चौहान, सदस्य महिला आयोग पुष्पा पांडे ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ! स्थापना दिवस के अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार ने सभी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा शिक्षक ही समाज की दिशा और दशा बदलने का कार्य करते हैं इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षक का पूरा सम्मान करना चाहिए | अंतराष्ट्रीय शिक्षाविद डॉ0 सुनील कुमार कों सम्मानित करते हुए सांसद महोदय ने कहा कि डॉ0 सुनील कुमार तिवारी द्वारा लिखित कक्षा 1,2 के हिंदी कि किताबें सारंगी, गणित की आनंदमय गणित लिखी गयी है जिन्हे उत्तर प्रदेश सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ायी जा रहीं है | इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के लिए 18 किताबों / मॉड्यूल का लेखन किया है | अब तक 21 शोधपत्र विभिन्न शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए | आज ही दो किताबों सुमसँसा वैदिक गणित, स्वतंत्र भारत की शिक्षा नीतियाँ का लोकार्पण भी किया |
आज स्थापना दिवस के अवसर पर शिक्षकों का जो सम्मान किया गया है वह सराहनीय है गुरुओं का सम्मान सभी को करना चाहिए एक गूंज संस्था द्वारा शिक्षकों, समाजसेवियों, खिलाड़ियों का जो सम्मान किया गया है उसके लिए संस्था के लिए बहुत-बहुत बधाई | बरेली- रामपुर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर द्वारा निरंतर 5 साल से जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है इसके लिए पूरी संस्था बधाई की पात्र है | पांचवे स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा प्रत्येक के जीवन में गुरुओं का महत्व होता है इसलिए शिक्षा में भी गुरु का स्थान सबसे ऊपर है इसलिए हम सबको गुरुजनों का पूरा सम्मान करना चाहिए संस्था अध्यक्ष बंटी ठाकुर द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह प्रशंसा के योग्य है कपड़ा बैंक की स्थापना कर जरूरतमंद लोगों की निरंतर मदद कर रही है संस्था द्वारा विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के सम्मानित शिक्षकों को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया है
सदस्य- महिला आयोग उत्तर प्रदेश पुष्पा पांडे ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी और कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही एक गूंज संस्था का लक्ष्य है इस तरह का सम्मान करना भी समाज को जागरूक करने का कार्य होता है | सदस्य-अनुसूचित जाति/ जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश उमेश कठेरिया ने कहा एक गूंज संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों की निरंतर मदद की जा रही है और लगातार 5 वर्ष से समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है इसके लिए उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी | कार्यक्रम में बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, जयपुर और उत्तर प्रदेश के शिक्षकों को शाल, मोमेंटो और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया
सम्मान समारोह में सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे, एससी एसटी आयोग सदस्य उमेश कठेरिया, डॉ रवि शरण सिंह चौहान, इंजीनियर ए के सिंह, बंटी ठाकुर,डॉ0 सुनील कुमार तिवारी,डॉ विमल भारद्वाज, पल्लवी शर्मा,डॉ0 अंजू रंजना,विनय कुमार सिंह राठौड़, अजीत सिंह राठौड़,विजय प्रजापति, मुनीश गुप्ता, संजीव अवस्थी, मोहिनी वर्मा, संतोष राज, राजेंद्र सर, रश्मि जोशी, ईशा कलरा, विमलेश सिंह, एमपी सिंह,ज्योति ठाकुर, राकेश चौहान, आशा सिंह, श्वेता सिंह, राजन कुमार, भारतेंदु सिंह, गार्गी चौहान, आलोक सिंह, मनोरमा श्रीवास्तव, राजीव, अभिषेक श्रीवास्तव, अंजू कुमारी, आरती गुप्ता, सरदार कमल जीत सिंह, तुषार शर्मा, पुनीत गंगवार, कार्तिकेय अग्रवाल, देबोजित पाठक, तरुण शर्मा, धर्मेश मिश्रा, गिरिराज सिंह एवं समस्त एक गूंज की टीम कार्यक्रम में उपस्थित रहे |

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button