बक्सर लोजपा रामविलास का मिलन समारोह आयोजित “” बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट “” विजन जनता कर रही है पसंद- अखिलेश

बक्सर लोजपा रामविलास का मिलन समारोह आयोजित “” बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट “” विजन जनता कर रही है पसंद- अखिलेश
आज दिनांक- 06:01:2025 को बक्सर जिला के राजपुर विधान सभा अंतर्गत पंचायत- कुकुढा मे लोजपा रामविलास का मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जंगबहादुर पासवान ने किया । मिलन समारोह मे मुख्य अतिथी के तौर बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह मौजूद रहे ।
मिलन समारोह मे कुकुढा पंचायत के “” वर्तमान पैक्स अध्यक्ष “” श्री अमरेश चौधरी जी ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान जी मे आस्था प्रकट करते हुए बक्सर लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की । अमरेश चौधरी जी व इनके समर्थकों को जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने सदस्यता दिलाई।
साथ ही इनको पार्टी मे जिम्मेवारी देते हुए बक्सर लोजपा रामविलास किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जंगबहादुर पासवान जी ने किसान प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस मिलन समारोह मे विशिष्ट अतिथी के तौर पर प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान जी , किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राम जी राय, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष ठाकुर भानुशंकर सिंह जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव राय, जिला महासचिव सोमप्रकाश पासवान, जिला महासचिव ध्रुप पासवान, प्रखंड अध्यक्ष राजपुर कन्हैया सिंह, प्रखंड अध्यक्ष इटाढी मदन पासवान, प्रखंड अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ भोलेशंकर पासवान, संसदीय बोर्ड प्रखंड अध्यक्ष सुग्रीव पासवान, उज्जवल पासवान, रमेश चौधरी,शंकर चौधरी, रामायण चौधरी आदि शामिल हुए।


