जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण
अररिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक, श्री अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से इंडोर स्टेडियम परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जनवरी 2025 के मासिक बाह्य निरीक्षण के तहत किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक माह बाह्य निरीक्षण और हर तीसरे माह में एक बार आंतरिक निरीक्षण किया जाता है, ताकि चुनाव से संबंधित सभी सामग्री की सुरक्षा और सही स्थिति सुनिश्चित की जा सके।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. राम बाबू कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत एवं भवन प्रमंडल, सीपीआई के श्री नौशाद आलम, श्री रामविनय, श्री आबिद हुसैन और अन्य राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस निरीक्षण के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों और दलों को चुनाव सामग्री की सुरक्षा और रखरखाव की अहमियत समझाई गई।


