अर्जुन हत्याकांड के आरोपी के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया

अर्जुन हत्याकांड के आरोपी के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया
सुरेश कुमार राय
समस्तीपुर आपकी आवाज / जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के आतापुर में हुए अर्जुन हत्याकांड के आरोपी के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया गया! मौके पर अपर थानाध्यक्ष रमेश कुमार, शिवकुमार, मंटू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे! बताते चलें कि
विगत 18 अप्रैल की रात थाना क्षेत्र के नवटोलिया में हुई हत्या के मामले में मृतक अर्जुन साह की पत्नी खुशबू देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थीं. इस मामले में कई लोगों को नामजद आरोपित किया गया था. थाना क्षेत्र के नवटोलिया में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में अर्जुन साह की मौत हो गयी थी. इस घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हो गये थे. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था. घटना को लेकर

बताया गया था कि बच्चों के विवाद के लेकर बात तूल पकड़ लिया. इसके बाद घर पर बैठे अर्जुन साह के सिर के पीछे गन्ना काटने वाले पलकटी से प्रहार किया गया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी. इस घटना में मृतक का भाई दिलीप साह, राम कुमार साह व मनीषा देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने हसनपुर- राजघाट मुख्य मार्ग को कुछ देर के लिए जाम करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की थी।


