Blog

दिल्ली पहुंचकर रश्मि वर्मा ने भरी हुंकार कायस्थों अपनी एकता दिखाओ बार – बार

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने नरकटियागंज विधायिका रश्मि वर्मा की बिहार मंत्रिमण्डल में स्थान हेतु की मांग

दिल्ली पहुंचकर रश्मि वर्मा ने भरी हुंकार कायस्थों अपनी एकता दिखाओ बार – बार

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने नरकटियागंज विधायिका रश्मि वर्मा की बिहार मंत्रिमण्डल में स्थान हेतु की मांग
आपकी आवाज़ न्यूज़/मुख्य संपादक पंकज कर्ण की रिपोर्ट

नई दिल्ली – भाजपा की नरकटियागंज, बिहार की विधायिका रश्मि वर्मा 12 जनवरी के आहूत स्वामी विवेकानंद और आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी जी के जन्मदिवस पर मनाई जाने वाली जयंती जो कि अखिल कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित हुई थी में हुंकार भरकर कायस्थ एकता की शंखनाद की और इस अवसर पर अपने समाज के लोंगो को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कायस्थों अपनी राजनीतिक उत्थान करनी है तो वे कार्यक्रम कर अपनी एकता को प्रदर्शित करें तभी सत्तासीन दल कायस्थों की एकता से प्रभावित हो सकती हैं और उनके समाज के लोंगो को राजनीति में भागीदारी दे सकती हैं।
लोक जनशक्ति पार्टी, बिहार के कलम प्रकोष्ठ के बिहार के मीडिया प्रभारी पंकज कर्ण ने उनकी बातों को समर्थन करते हुए कहा कि निश्चित रूप से कायस्थों के राजनीतिक उत्थान हेतु अवश्य ही अपनी एकता को प्रदर्शित करनी होगी और जनबल को दिखाकर सत्ता वर्ग को अवश्य ही प्रभावित करनी होगी ताकि सत्तासीन भाजपा के साथ सहयोगी दल भी कायस्थों के समाज के लोंगो को टिकट देकर आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी एवं मिशन 2 करोड़ चित्रांश अन्तर्राष्ट्रीय के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा ने कायस्थ समाज के महिला वर्ग से भाजपा की नरकटियागंज विधायिका रश्मि वर्मा हेतु बिहार मंत्रिमंडल में स्थान हेतु मांग की है ताकि नरकटियागंज के जनता – जनार्दन के साथ कायस्थों की मांग पूर्ण हो।
कायस्थ नेत्री विधायिका को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से अंग वस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया और इसके लिए रश्मि वर्मा जी ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को अपनी ओर से आभार प्रकट किया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button