मानसी प्रखंड की समस्याओं को लेकर खगड़िया सांसद को दिया आवेदन

मानसी प्रखंड की समस्याओं को लेकर खगड़िया सांसद को दिया आवेदन
खगड़िया/ अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को मानसी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख सह नगर पंचायत मानसी 10 वार्ड पार्षद हीरालाल यादव ने मानसी प्रखंड की समस्याओं को लेकर सांसद राजेश वर्मा को आवेदन देकर अवगत कराया नगर पंचायत मानसी 10 के वार्ड पार्षद हीरालाल यादव ने अपनी मांगों में मानसी प्रखंड में कॉलेज खोलने, रिटायर बाँध पर रोड बनाने, मानसी रिटायर बांध के नीचे फील्ड स्टेडियम बनाने, ठा ठा रिटायर बंध जो संसारपुर में NH31 से जुड़ता है उसे पक्कीकारण (हाईवे )किया जाए ताकि ‘जो NH95 जो मानसी बाजार से सहरसा तक का निर्माण हो रहा है ‘ ताकि जाम की समस्या ना बने,मानसी नगर पंचायत में गंदा नाला पानी निकासी के लिए डेम बनाया जाए नगर पंचायत मानसी वार्ड नंबर 10 जो दलित महादलित में आता है उसे मॉडल वार्ड का दर्जा दिया जाए आदि कई समस्याओं से खगरिया सांसद राजेश वर्मा को अवगत कराया


