समाज जागृति से सनातन धर्म जागृति होते हुये राष्ट्र जागृति की ओर बढ़ना ही सच्ची देशभक्ति है

समाज जागृति से सनातन धर्म जागृति होते हुये राष्ट्र जागृति की ओर बढ़ना ही सच्ची देशभक्ति है – अजीत सिन्हा
नई दिल्ली – कई सामाजिक संगठनों से नाता रखने वाले नेताजी सुभाष सेना के कमांडर – इन-चीफ एंव सत्य सनातन रक्षा सेना के राष्ट्रीय संयोजक अजीत सिन्हा ने कहा कि आज देश में जागृतियों का दौर चल रहा है और इसमें सच्चे और अच्छे देशभक्त अपनी – अपनी क्षमता के अनुरूप समाज से सनातन धर्म औ राष्ट्र धर्म में अपनी – अपनी योगदान दे रहे हैं और ऐसे देशभक्तों पर मुझे नाज़ है और ऐसी जागृति और भक्ति की ओर बढ़ना ही सच्ची देशभक्ति है ।
आगे अजीत सिन्हा ने कहा कि आज पूरा विश्व महाकुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सनातन धर्म की योग्यता और परंपरा को देखकर अचंभित है और न चाहते हुए महाकुंभ के दृश्य की सर्च लाखों लोग गूगल पर कर रहे हैं और इसमें मुस्लिम देशों के निवासियों की संख्या सबसे ज्यादा है और इसके पीछे उनके या तो कुत्सित सोंच हो सकते हैं या सही मायनों में उनकी हृदय परिवर्तन या असत्य से सत्य की ओर बढ़ते कदम, बहरहाल कारण जो भी हो सनातन धर्म को जानने और समझने की इच्छा यदि जाहिर हो रही है और समझकर धारण करने वालों की संख्या यदि बढ़ रही है तो निश्चित रूप से हम सभी कलियुग से सतयुग की ओर बढ़ रहे हैं और वैसे दुष्टों के लिए ये संकेत भी है जो सनातन धर्म को हीन दृष्टि से देखते हैं कि उनके दिन लदने वाले हैं।
सत्य जो शाश्वत रहती है और यही सनातन है और सत्य को अंगीकार करने वाले ही सही मायनों में सनातनी हैं जो सभी लोंगो के सुख और कल्याण की बात करती हैं और सभी निरोगी रहें ऐसी भावना प्रकट करती है और पूरे संसार के व्यक्तियों को अपना कुटुम्ब अर्थात् अपना परिवार मानतीं है और सभी के लिए सुख – शांति की कामना करती है।


