बेगूसराय विधानसभा स्तरीय राष्ट्रीय जनता दल एवं कानू विकास संघ का संयुक्त एक दिवसीय मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन बूटन साह के अध्यक्षता एवं सुनील साह के संचालन में संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि मोहित यादव राजद जिला अध्यक्ष बेगूसराय थे

राजद एवं कानू विकास संघ का मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
बेगूसराय विधानसभा स्तरीय राष्ट्रीय जनता दल एवं कानू विकास संघ का संयुक्त एक दिवसीय मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन बूटन साह के अध्यक्षता एवं सुनील साह के संचालन में संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि मोहित यादव राजद जिला अध्यक्ष बेगूसराय थे ।
इस आयोजन में बेगूसराय विधानसभा सहित जिले भर के पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता सह कानू विकास संघ के पदाधिकारी ने भाग लिया। सभी उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एवम् कानू विकास संघ के ओर से मुख्य अतिथि मोहित यादव को अंग वस्त्र एवं चांदी के मुकुट , पुष्प गुच्छ तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया ।
मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक जीवन के आरंभिक काल से ही व्यवसाईयों एवं पिछड़ा अत्यंत पिछड़ा जाति के लिए अनगिनत कार्य किए गए हैं और आप जानिए बेगूसराय जिला में भी जिस समय लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी मुख्यमंत्री हुआ करती थी तो श्री महादेव साहब जो कानू समाज से ही आते हैं उन्हें राज्य और जिला के स्तर पर बहुत ही सम्मानित पद देकर नवाजा गया था।
सभा अध्यक्ष बूटन शाह अपने संबोधन में बड़े ही भावुक होकर अपने स्मृति पर जोर देते हुए याद दिलाया कि आज अगर हमारे पिताजी होते हैं तो काफी उनकी आत्मां को संतुष्टि मिलती ,यही काम वह लगातार करते रहे उनको सफलता नहीं मिली और आज राष्ट्रीय जनता दल के साथियों ने जो आश्वासन दिया है इससे हमारे मृत पिताजी की आत्मा को काफी शांति मिलेगी। कानून विकास संघ के जिला उपाध्यक्ष सुनील शाह ने कहा बेगूसराय के किसी एक विधानसभा से हमारे जाति को प्राथमिकता के आधार पर विधानसभा का टिकट मिलना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मजदूर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामानंद प्रसाद ने कहा , पार्टी का सदस्यता अभियान चल रही है इसमें प्राथमिकता के आधार पर सदस्यता अभियान चलाने की आवश्यकता है और जो सक्रिय सदस्य होंगे वहीं विभिन्न पदों पर चुने जाएंगे यही पार्टी का प्रोटोकॉल है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कानून विकास संघ खगड़िया के जिला अध्यक्ष माखन शाह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में अधिकार मिला आज नीतीश कुमार के शासन में ध्वस्त हो रहा है।
जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास ने कहा की पिछड़ा वर्ग के मान सम्मान एवं हिफाजत के लिए तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बने इसके लिए हमें काम करना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में राज परिषद सदस्य देवेंद्र प्रसाद, भगवान साह, राजकुमार शाह, डॉ पंकज शाह, विशेश्वर शाह, राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव ,प्रशांत कुमार दीपक उर्फ मनोज यादव, प्रखंड अध्यक्ष बेगूसराय सहजानंद यादव, नगर महासचिव अभिराम सिंह,प्रखंड अध्यक्ष बछवारा सुनील यादव, प्रखंड अध्यक्ष बरौनी मोहम्मद जब्बार आलम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हरिनंदन महतो और हरी जी, महिला से जिला उपाध्यक्ष मोहतरमा हदीस खातून, महानगर के महिला सेल के अध्यक्ष श्रीमती रीना जायसवाल, लक्ष्मण पासवान, झुग्गी झोपड़ी के जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन पासवान जी, राजद वरिष्ठ नेता मुखी भगत, महानगर के महिला प्रधान महासचिव पूनम रजक ,अरुण सिंह, निशांत सिंह, पवन गांधी, अधिवक्ता रामनरेश यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नकुल महतो, महानगर के उपाध्यक्ष महावीर यादव, जिला उपाध्यक्ष मदन रजक,अधिवक्ता मोहम्मद इम्तियाज, अधिवक्ता परशुराम शर्मा, अधिवक्ता संतोष यादव थे।
वही कार्यक्रम में उपस्थित अजय पटेल, डॉक्टर सद्दाम, डॉ शमशाद, संजीत पासवान, अनिल पोद्दार, वीरेंद्र यादव, अनिल शाह, सूरज यादव, डुको यादव, अनिल यादव, शशि भूषण यादव अधिवक्ता, बिंदु कुमारी, राम रतन यादव, पूजा ठाकुर, छात्र नेता मोहम्मद महफूज, अधिवक्ता मुकेश यादव, अधिवक्ता लक्ष्मी शाह, श्रवण कानू, ध्रुव साह,अनिल साह, हिना कुमारी, शिव शंकर पासवान, कृष्णा गोविंद, अर्जुन पासवान, शैलेंद्र प्रसाद शर्मा, अंजुला कुमारी, बबली कुमारी, मोहम्मद मुनव्वर अली, सुनील पासवान, सोहन पासवान, गोपाल कृष्णा गौतम, आलोक कुमार पासवान, नूर आलम, सरस्वतीचंद्र ठाकुर, प्रभु राम चंद्रवंशी, रामचंद्र निषाद, प्रभु यादव, चूरू पासवान आदि, मुकेश शाह,मो समी उल्लाह रामबली यादव, मुकेश शाह, नीरज, जितेंद्र कुमार,शामिल थे।


