जदयू नेत्री शगुफ्ता अजीम ने अलकमा शालिम बाबू को महासचिव बनने पर दी बधाई

जदयू नेत्री शगुफ्ता अजीम ने अलकमा शालिम बाबू को महासचिव बनने पर दी बधाई
“पच्चीस से तीस, फिर से नीतीश” का लक्ष्य हासिल करने के लिए पार्टी का संकल्प:शगुफ्ता
अररिया ।
भगवानपुर (बैरगाछी) वार्ड नंबर 1 के निवासी अलकमा शालिम बाबू को अररिया जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का महासचिव बनने पर जदयू नेत्री और अररिया विधानसभा क्षेत्र की पूर्व जदयू प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
शगुफ्ता अजीम ने अपने बधाई संदेश में कहा, “अलकमा शालिम बाबू को महासचिव बनने पर हम सब जिला जदयू परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। हमें पूरा यकीन है कि उनका नेतृत्व संगठन को मजबूती और दिशा प्रदान करेगा। उनके कार्यकाल में न केवल जदयू का विकास होगा, बल्कि युवाओं और अल्पसंख्यक समुदाय की पार्टी में भागीदारी भी मजबूत होगी।”
“पच्चीस से तीस, फिर से नीतीश”
शगुफ्ता अजीम ने आगे कहा, “हम सभी मिलकर ‘पच्चीस से तीस, फिर से नीतीश’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। यह केवल पार्टी के लिए नहीं, बल्कि बिहार के समग्र विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। हम सभी जदयू कार्यकर्ता और नेताओं को इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत से काम करना होगा।”
अलकमा शालिम बाबू के महासचिव बनने से पार्टी में उत्साह का माहौल है और यह विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि उनका नेतृत्व संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। उनकी नियुक्ति से पार्टी में और खासकर अल्पसंख्यक समुदाय में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।


