Blog

हिंदू धर्म के महान कथा वाचक और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मुहिम में जुटे बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर रविवार को फारबिसगंज स्थित विद्या मंदिर के प्रांगण में एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर फारबिसगंज में हुई महत्वपूर्ण बैठक

6 सदस्यीय विशेष टीम का गठन, बाबा से मिलने के बाद कार्यक्रम की रूपरेखा की जाएगी तय: नागेश्वर यादव

फारबिसगंज

हिंदू धर्म के महान कथा वाचक और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मुहिम में जुटे बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर रविवार को फारबिसगंज स्थित विद्या मंदिर के प्रांगण में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अशोक त्यागी बाबा ने की, जिसमें भारी संख्या में भक्तजन और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।

बैठक के दौरान बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर गंभीर चर्चा हुई। वरीय भाजपा नेता सह आस्था हॉस्पिटल बथनाहा के ऑनर नागेश्वर यादव ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से एक विशेष 6 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम के सदस्य सबसे पहले बागेश्वर बाबा से मिलने उनके स्थान पर जाएंगे और उनसे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

इस मुलाकात के दौरान, बाबा से कार्यक्रम की सावधानियों, रूपरेखा, प्रोटोकॉल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की जाएगी। बाबा से अनुमति मिलने के बाद, टीम संतुष्ट होकर वापस लौटेगी और फिर अररिया जिले के तमाम भक्तों को आमंत्रित कर एक भव्य बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की तारीख, स्थान और रूपरेखा की घोषणा की जाएगी।

बाबा अशोक त्यागी का संकल्प और कार्य

बैठक में बताया गया कि बाबा अशोक त्यागी, जो फारबिसगंज मियां हटिया के निवासी हैं, पिछले दो वर्षों से हिंदू समाज में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को फारबिसगंज में आयोजित करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि बागेश्वर बाबा का कार्यक्रम फारबिसगंज की धरती पर आयोजित कर हिंदू समाज को और मजबूत किया जाएगा।

बैठक में शामिल प्रमुख नेता और कार्यकर्ता

बैठक में प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी शामिल थे। इनमें मुख्य पार्षद वीणा देवी, भाजपा नेता नागेश्वर यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष रजत सिंह, पूर्व जिला परिषद भाजपा नेता शंभू शाह, मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश चौधरी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा चांदनी सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री नम्रता सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा लक्ष्मी रंजन, मनोज सोनी, भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख रजत रंजन साह, टीम सेवक बंधु के अध्यक्ष नीरज भगत, शिवराम शर्मा, निशांत झा, चंदन यादव, तपेश कुमार, सदानंद मंडल, महादेव दास, वीरेंद्र कुमार राय, वीरेंद्र यादव, राधा देवी, अभिषेक ठाकुर, सुमित कुमार झा, ताराचंद दास, विक्की झा, सागर मिश्रा, निशांत निशु कंतलाल दास, इंद्रजीत राय, निशांत झा, अमन झा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में सभी ने बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी पूरी सहमति और सहयोग का वचन दिया। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि यह हिंदू समाज के बीच एकता और जागरूकता फैलाने का भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button