Blog

अतिक्रमण के वजह से सालों भर जल जमाव की बनी रहती है समस्या

अतिक्रमण के वजह से सालों भर जल जमाव की बनी रहती है समस्या।
आपकी आवाज।
वीरपुर इटवा गोसाईं ढाला से विश्वकर्मा चौक, इंडिया एटीएम चौक, इमामबाड़ा चौक,सुरहा चौक,यूको बैंक चौक हो या फिर वीरपुर हाॅस्पिटल मार्ग के कलवरा से लेकर इटवा गोसाईं मैदान तक में जल जमाव नहीं हो,ऐसा हो हीं नहीं सकता है। कारणों पर ध्यान दें तो पता चलेगा कि गांव के हजारों लोगों के द्वारा रोज पानी को अपने अपने हिसाब से दैनिक उपयोग में लाने की वजह जनप्रतिनिधियों के द्वारा आम नागरिकों को बताया जा रहा है। वीरपुर बाजार के दर्जनों दुकानदारों ने बताया कि जब-जब इस संबंध में सांसद, विधायक को कहा जाता है तो कहते हैं जल निकासी हम लोगों के क्षेत्राधिकार से बाहर की बात है।यह स्थानीय जनप्रतिनिधियों के क्षेत्राधिकार में आता है।आप लोग यहां के मुखिया से कहें। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वीरपुर पश्चिम और वीरपुर पूर्वी पंचायत से जल निकासी की समस्या सीपीआई, बीजेपी, कांग्रेस,राजद, सीपीएम समेत अन्य पार्टियों के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने निकटतम वोटरों को मदद कर पानी बहाऊं के रास्ते जो सरकारी जमीन है को अवरूद्ध करवाया है। बाजार के दर्जनों दुकानदारों ने यह भी बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के मिली भगत से अब तो लोग बाजार में बने नाला के पार स्थाई रूप से दुकान भी वर्षों से लगाते आ रहें हैं। प्रशासन को जिला से आदेश भी आया हुआ है कि अतिक्रमण मुक्त करावें। और यह अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए उच्च न्यायालय का भी आदेश सभी जिला और अंचल को पूर्व में भी सूचना दे दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button