लखनऊ: ट्रेंड बाइक में युवाओं की हैवी मोटर बाइक में बढ़ती रूचि को देखते हुए तमाम बाइक कम्पनीज़ ने 2025 में
पावर और लुक में दमदार, कई नये फीचर के साथ Jawa 42 FJ के नये शोरूम का भव्य उद्घाटन।
लखनऊ: ट्रेंड बाइक में युवाओं की हैवी मोटर बाइक में बढ़ती रूचि को देखते हुए तमाम बाइक कम्पनीज़ ने 2025 में तमाम मॉडल लांच किये है, क्लासिक और हैवी मोटरसाईकिल की बात करें तो जावा येज़दी का इतिहास सबसे प्रसिद्ध और सफल रहा है। ऐसे में जावा येज़दी मोटरसाइकिल की नई Jawa 42 FJ के शोरूम का भव्य उद्घाटन हरदोई रोड, ठाकुरगंज, लखनऊ में हुआ। उद्घाटन अवसर पर तमाम जावा मोटर बाइक प्रेमी और गणमान्य लोगो ने शिरकत किया। Crescendo मोटर्स एल एल पी के ओनर शोभित वैश ने उद्घाटन अवसर पर ग्रहको एंव अथितियों का स्वागत किया। साथ ही ग्राहकों को मोटर साईकिल के बारे में जानकारी प्रदान की गई कि नई Jawa 42 FJ एक स्पोर्टियर और ज़्यादा पावरफुल मॉडल है। इसमें बाकि जावा 42 मोटरसाइकिलों की तुलना में कई नए फीचर्स दिए गए है। इतना ही नए फीचर्स के साथ ही बदलाव भी कई किए गए है। उन्होंने बताया जावा 42 FJ में मल्टी-स्पोक एलॉय व्हील, ब्लैक-आउट इंजन और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट पाइप बाइक को स्पोर्टी पार्ट से जोड़ा गया है। इसके बेस मॉडल में वायर-स्पोक व्हील दिया गया है। बाइक को ऑल-एलईडी रोशनी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ), ऑफसेट स्पीडोमीटर, असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। इसके अलावा बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट और सिंगल-पॉड भी दिया गया है। बाइक में स्टील चेसिस का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर के जरिए सस्पेंड किया गया है। ब्रेकिंग के लिए बाइक में आगे की तरफ 320mm डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसे डुअल-चैनल ABS स्टैण्डर्ड से लैस किया गया है। नई Jawa 42FJ में 334cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जिसे Jawa 350 में भी इस्तेमा किया गया है। यह इंजन 29bhp और 29.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। उन्होंने कहा 25 से 40 उम्र के लोगो के हैवी मोटर साईकिल में बढ़ते पसंद को देखते हुए यहाँ लखनऊ में जावा मोटर साईकिल की ठाकुर गंज में यह दूसरी ब्रांच का उद्घाटन हुआ है यह गाड़ी लखनऊ युवाओं को खूब भा रही है।



