Blog

बक्सर मुख्यालय मे लोजपा रामविलास की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने की ।

गोविंद जयसवाल बने लोजपा रामविलास बक्सर के नगर अध्यक्ष- अखिलेश
आपकी आवाज़ न्यूज़

बक्सर मुख्यालय मे लोजपा रामविलास की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने की ।
इस बैठक मे बक्सर शहर के व्यवसायी, समाजिक कार्यकर्ता, महिला बिकास संस्थान के संरक्षक व जयसवाल संघ के अध्यक्ष श्री गोविंद जयसवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय चिराग पासवान जी मे आस्था प्रकट करते हुए लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की।
बक्सर लोजपा रामविलास के सभी पदाधिकारियों की आम सहमति से बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने श्री गोविंद जयसवाल जी को लोजपा रामविलास बक्सर नगर का “”नगरअध्यक्ष”” मनोनीत किया। साथ ही निर्देश दिया की बक्सर नगर मे आने वाले सभी बुथो पर दस दिन के अंदर बुथ अध्यक्ष नियुक्त कर हमे समर्पित करे ।
बधाई देने पहुंचे पार्टी के प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाद आलम, जिला प्रधान महासचिव राहुल चौबे, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान, जिला उपाध्यक्ष हरेराम चौबे, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, जिला सचिव राजु पासवान, जिला सचिव सुरेन्द्र राम, प्रखंड अध्यक्ष क्रमशः मनोज पासवान, रविशंकर प्रसाद, संग्राम पासवान, राम प्रवेश राम, बबलु पाठक आदि उपस्थित हुए।
अखिलेश कुमार सिंह
जिलाध्यक्ष लोजपा रामविलास बक्सर

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button