जन नायक कॉ चंद्रशेखर जयंती पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ।

जन नायक कॉ चंद्रशेखर जयंती पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
कॉ चन्द्रशेखर सिंह की 109वीं जयंती के अवसर पर बीहट इप्टा के द्वारा तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रा० मध्य विद्यालय, बीहट के प्रांगण में आयोजित है। जिसके प्रथम दिन इप्टा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में लुट और अपराध की संस्कृति के खिलाफ आम आवाम एवं कलाकारों को एकजुट होने का आह्वान किया तथा भाईचारा प्रेम और सद्भावना के संदेश को कला के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए इप्टा कर्मियों की सराहना की। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त, इप्टा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम सिंह ने अपनी शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में इप्टा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम सिंह एवं राजेश कुमार के नेतृत्व में आयुषी मिश्रा सचिन कुमार, रोहित, छोटू, वीरेन्द्र कुमार,अभिषेक कुमार समेत दर्जनों बीहट इप्टा के कलाकारों के द्वारा नृत्य प्रस्तुति एवं गीत संगीत के स्वर लहरियों ने जहां समां बांधी वहीं भागलपुर इप्टा के श्वेता भारती के निर्देशन में नेहा, बेबो, टिंकल,अमन ,खुशी ,रोहित के द्वारा स्व शारदा सिन्हा के गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति एवं झिझिया नृत्य को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीहट इप्टा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने की एवं इस अवसर पर तेघड़ा विधायक, मुख्य संरक्षक बीहट इप्टा रामरतन सिंह, पूर्व विधायक भाकपा जिला मंत्री अवधेश राय, बिहार इप्टा अध्यक्ष अमरनाथ सिंह,एटक नेता प्रहलाद सिंह, नगर इप्टा अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, अशेक रजक डॉ कुंदन कुमार , राजेन्द्र चौधरी, रामाधार सिंह पूर्व मुखिया, पूर्व बीहट इप्टा अध्यक्ष राम उदगार सिंहउर्फ भुतनाथ , कमल वत्स,देवनन्दन सिंह, भोला तांती, उमेश पासवान,भाकपा अंचल मंत्री नवीन सिंह एवं राज्य सचिव मंडल सदस्य रमेश शर्मा , डॉ अजय कुमार सिंह अर्जुन सिंह समेत अन्य महानुभावों की गरिमामय उपस्थिति रही। मंच संचालन इप्टा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ ने किया एवं बीहट इप्टा सचिव अशोक कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


