Blog

डॉ. अनुज प्रभात का नया गाना ‘लाजवाब’ रिलीज़, साहित्य और संगीत की बेहतरीन ध्वनि का संगम

गाने की सफलता पर समाज में खुशी की लहर, साहित्यकारों और समाज सेवियों ने दी बधाई

डॉ. अनुज प्रभात का नया गाना ‘लाजवाब’ रिलीज़, साहित्य और संगीत की बेहतरीन ध्वनि का संगम

गाने की सफलता पर समाज में खुशी की लहर, साहित्यकारों और समाज सेवियों ने दी बधाई

फारबिसगंज/डा. रूद्र किंकर वर्मा।

रेणु माटी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्क्रीन राइटर एशोसिएशन मुंबई के सदस्य डॉ. अनुज प्रभात का नया गाना ‘लाजवाब’ यूट्यूब पर स्वाभिमान मंच पंजाब द्वारा रिलीज़ किया गया, जिसे सुनकर समाज में खुशी का माहौल है। इस गाने को प्रसिद्ध पंजाबी गायक नरेश कुमार आष्टा ने अपनी सुरमयी आवाज़ दी है और इसे आकर्षक संगीत से सजाया है। गाने के शब्द और धुन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और यह गाना चर्चा का विषय बन गया है।

साहित्य और संगीत के क्षेत्र में डॉ. अनुज प्रभात का योगदान लगातार बढ़ रहा है। उनके पिछले गाने ‘आवाज लगते हैं’, ‘मुलाकात’, ‘ऐ… साकी’, और ‘ना मेरे साथ रही’ को भी जबरदस्त सफलता मिली थी। इसके अतिरिक्त, स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ हुआ उनका राष्ट्रीय गीत ‘अनेकता में एकता’ भी समाज में गहरी छाप छोड़ चुका है।

साहित्यकार डॉ. अनुज प्रभात ने अब तक काव्य संग्रह, कहानी संग्रह और आलेख संग्रह सहित छह किताबें लिखी हैं, और उनकी पुस्तक ‘नीलपाखी’ का पॉडकास्ट भी ‘ए फ्रेस विद राकेश’ के नाम से कई प्रमुख प्लेटफार्म्स पर उपलब्ध है। यह पॉडकास्ट प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक राकेश कुमार त्रिपाठी की आवाज़ में है, जो ‘पंचलाईट’ फिल्म के सह-निर्देशक भी रह चुके हैं।

गाने की रिलीज़ पर डॉ. अनुज प्रभात को साहित्यकारों और समाज सेवियों से ढेर सारी बधाइयाँ मिली हैं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से फारबिसगंज विधायक श्री विद्यासागर केसरी, मुख्य पार्षद श्रीमती वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, पार्षद बुलबुल यादव, पार्षद मनोज सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, सुमन कुमार सिंह, जदयू के रमेश सिंह, सुधीर सिंह, पवन सिंह, अरुण सिंह, अमरेन्द्र कुमार, अजातशत्रु अग्रवाल, चंद्र भूषण सिंह, साहित्यकार मांगन मिश्र मार्तण्ड, विनोद कुमार तिवारी, हेमंत यादव, शशि, संजीव रंजन, हर्ष नारायण दास, नीरज कुमार, दुर्गानंद साह आदि शामिल हैं। सभी ने डॉ. अनुज प्रभात के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

गाने की सफलता और समाज की तरफ से मिल रही सराहना पर डॉ. अनुज प्रभात ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी समाज के प्रति अपने योगदान को जारी रखने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button