Blog

*2025- 225 फिर से नीतीश चुनौती को पूरा करने के लिए एनडीए कार्यकर्ता हैं एकजूट

*2025- 225 फिर से नीतीश चुनौती को पूरा करने के लिए एनडीए कार्यकर्ता हैं एकजूट
खगड़िया/पूर्व प्रस्तावित चौथे चरण का एनडीए का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को शहर से सटे मथुरापुर खेल मैदान में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने की। वहीं मंच संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत ने किया। एनडीए घटक दल के जिला अध्यक्षों तथा जदयू नेता अशोक सिंह मुखिया, भाजपा नेता योगेंद्र सिंह, जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी के द्वारा एनडीए के सभी पांचो राज्य अध्यक्षों, मंचासीन विधायक व पूर्व विधायकों को अंग वस्त्र बुके एवं माला से भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। राज्य अध्यक्षों विधायकों एवं पूर्व विधायकों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया गया।
सभा को संबोधित करने के दौरान कार्यकर्ताओं की काफी संख्या में भीड़ देख जदयू के प्रदेश अध्यक्ष काफी खुशी का इजहार करते हुए खगड़िया एनडीए के साथियों को धन्यवाद कहा।
उन्होंने कहा कि खगड़िया सात नदियों से घिरा हुआ जिला है जो नदियों की नई हर भी कहा जाता है उन्होंने खगड़िया एनडीए के कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इस जिला के सामाजिक एवं राजनीतिक का चेतन है उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता है यहां के लोगों को कोई भ्रमा, मटका या फिर दिशा विहीन नहीं कर सकता है।
श्री कुशवाहा जहां वर्ष 2005 के पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर बरसे वहीं उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सब का साथ सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास तथा बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास की धारा को मजबूत करने के लिए यहां के लोग भली भांति समझते हैं, वो यहां के लोगों को विरासत में मिली है। उन्होंने कहा कि 2025- 225 फिर से नीतीश जैसे महत्वपूर्ण चुनौतियां को पूरा करने के लिए जिले के एनडीए कार्यकर्ताओं को सज रही चुनावी रणभूमि में इसी तरह एकजूटता दिखाते हुए चारों सीट एनडीए के झोली में देने में सफलता हासिल करेंगे यह मुझे विश्वास है। यहां के कार्यकर्ताओं के परिणाम से इतिहास लिखा जाएगा।
उन्होंने प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा खगड़िया को दिए गए सौगातो की भी चर्चा की और कहा कि जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने यहां घोषणा किए थे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पुल के लिए घोषणाएं किए वह सभी मंत्रीमंडल से स्वीकृत हो गया है। राशि भी आवंटन कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि 2005 से पूर्व 34 वर्षों के महागठबंधन की सरकार बिहार को खोखला बना दी। बिहार जर्जर हो गया था, जिसे नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने इस जर्जर बिहार को विकास की रोशनी से जगमगाने का काम की है।

नफरत के नाम पर ना, सियासत के नाम पर, एनडीए वोट मांगती है मोहब्बत के नाम पर: दिलीप जायसवाल
अपने संबोधन के दौरान बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गंवई ठेठ भाषा में खगड़िया वासियों को नमन किया और काफी संख्या में भीड़ देख एनडीए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने स्वयं को खगड़िया के वासी बताया।
उन्होंने अपने संबोधन के दौरान बात-बात में लालू प्रसाद यादव की बखिया उधेड़ती रहे। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दिल के रिश्ता बनाए हैं इनके नेतृत्व में हम लोग राजनीतिक दल भी दिल का रिश्ता बनाते हैं जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी राज्य और देश का विकास कर रहे हैं बिहार में लालटेन व डिबिया के जगह आज बिजली पहुंच गई है। उन्होंने बिजली और लालटेन को इस तरह परिभाषित करते हुए कहा कि बिजली यानी एनडीए लालटेन यानी हम उसका नाम नहीं बताएंगे। इस बात पर सभी लोग खूब ठहाका लगाये।
उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखे वार करते हुए कहा कि चांदी के चम्मच लेकर जो बेटा जन्म लेता है वह बोलता है कि हम ही यहां के मुख्यमंत्री बनेंगे । उन्होंने लालू प्रसाद यादव के समाधि के न्याय के नारा पर भी सवाल उठाया उन्होंने कहा कि लालू यादव सामाजिक न्याय की बात बोलते पर जब सत्ता में आते हैं तब वह पारिवारिक न्याय की बात करने लगते हैं यह किस तरह का सामाजिक न्याय है कि हमारा ही बेटा मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने लालू यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि लालू यादव जी आप सचमुच सामाजिक न्याय चाहते हैं तो बिहार के किसी गरीब घर के बेटा को मुख्यमंत्री बनायें ,तब गरीबों को सामाजिक न्याय मिलेगा।
श्री जायसवाल ने 2005 के पूर्व की जो बिहार की हालत थी उस पर भी चर्चा किया। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में मोकामा गंगा पुल पर मात्र एक ही पुल था, जो हम पटना जाते थे तो देखते थे। लेकिन आज पटना से बक्सर और राज्य के हर क्षेत्र में पुल पुलिया सड़क, 2 लाइन 6 लाइन बन गया है। हमारे खगड़िया के भी लोग हमारे मेडिकल कॉलेज किशनगंज में इलाज कराने के लिए जाया करते थे। लेकिन प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने खगड़िया में भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का घोषणा किए थे जो स्वीकृत भी हो गया है।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी चर्चा जमकर किया। उन्होंने शराब बंदी से महिला अत्याचार पर कमी आने की बात कही। श्री जायसवाल ने कहा कि आज नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में स्थानीय निकाय पंचायत चुनाव नगर निकाय चुनाव में हमारी महिलाएं भी मुखिया पंचायत समिति नगर वार्ड कमिश्नर भी बन रही है यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का दिन है ।
उन्होंने पार्टी की रंगों की भी चर्चा की उन्होंने कहा कि एनडीए 5 पांडवों का दल है। यहां पर मौजूद हम लोग पांचो दल के राज्य अध्यक्ष मौजूद हैं। हम पांचो दल के कार्यकर्ता चट्टानी एकता के साथ ये आगाज कर रहे हैं कि अब बिहार में 2005 के पहले का कौरव राज फिर से नहीं आएगा।

  लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार में एनडीए के सुशासन को लगातार जनता का समर्थन मिला है और आगे भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछला लोकसभा चुनाव और हाल में ही हुए उप चुनाव परिणाम इसके संकेत हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी।

हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि बिहार आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। एनडीए सरकार की विकास नीतियों को जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है। बिहार की जनता कभी भी महागठबंधन की सरकार नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि राजद की सरकार और एनडीए की सरकार को यहां की जनता देख चुकी है और अंतर जान चुकी है।

रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि राजद काल के शासनकाल को बिहार की जनता कभी नहीं भूल सकती है। उन्होंने कहा कि उस दौर में प्रदेश का विकास थम गया था और अपराध की घटनाएं चरम पर थीं। लोग शाम होते ही घर वापस लौट जाते थे।
सम्मेलन को बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल तथा परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने भी नीतीश कुमार जी के उपलब्धियां को गिनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर संतोष जाहिर किया गया।
वही खगड़िया सदर की पूर्व विधायक एवं जदयू नेत्री पूनम देवी यादव ने कहा कि हमलोग खगड़िया में डंका के चोट पर चार के चार सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार है। देश में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में खगड़िया सहित सुबे बिहार में बहुमुखी विकास हो रहा है। 2005 में नीतीश कुमार के सत्तासीन होंने के उपरांत बिहार का सूरत एवं सीरत बदल गया है। शिक्षा चिकित्सा रोड सड़क पुल पुलिया बिजली आदि में काफी विकास हुआ है। बालक क्या बालिका को भी शिक्षा और रोजगार में हिस्सेदारी बढ़ा दी गई है।
इस अवसर पर लोजपा राम विलास पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ,हम पार्टी के जिला अध्यक्ष रामबली राम, रालोमों के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, पूर्व विधायक रामचंद्र सदा, पूर्व विधायक चंदन राम, सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर पवन जायसवाल,, जदयू एनडीए कार्यक्रम प्रभारी चंदन कुमार सिंह, सुभाष सिंह चंद्रवंशी, डॉक्टर दानिश इकबाल सहित सभी दल के कार्यक्रम प्रभारी, जदयू प्रदेश महासचिव सुनील कुमार, जदयू नेता अशोक सिंह मुखिया, जदयू प्रदेश सचिव सुमित कुमार, भाजपा नेता सुनील कुमार मेहता, योगेंद्र सिंह, जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला ,पंकज कुमार पटेल, उमेश सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, राजनीति प्रसाद सिंह, जिला महासचिव राजीव रंजन ,अनुराधा कुमारी, दीपक सिन्हा, साधना देवी सदा, नीलम वर्मा, निर्मला कुमारी, चंदन कुमारी, बिना पासवान, अशोक कुमार सिंह, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार, चन्दन कश्यप,राम प्रकाश सिंह, मायाराम मंडल, अमरेंद्र कुमार, लोहा सिंह, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय, सुबोध शाह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामानुज चौधरी, अर्जुन शर्मा, पूर्व जिला पार्षद कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना, भाजपा प्रवक्ता प्रोफेसर अरविंद सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष राय, भाजपा उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, नंदू शाह, जदयू उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, प्रमोद कुमार सिंह,अजय मंडल, रुस्तम अली, अविनाश पासवान, सुबोध यादव, फिरदौस आलम, जिया उल हक, अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल नीतिश सिंह पटेल, सावन कुमार बंटी, सिद्धांत सिंह छोटू, जय जय राम कुमार, किरण देव करण, लोजपा के प्रदेश महासचिव रतन पासवान ,मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह , रामविलास पासवान रविंद्र पासवान रोशन पासवान पिंकेश पासवान, रालोमों के प्रदेश महासचिव अंगद कुशवाहा, रमाशंकर सिंह कुशवाहा, कैलाश वर्मा, विनोद झा, खगड़िया विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता विक्रम यादव, भाजपा नेता नीतीश सिंह, चंदेल, फूलचंद पटेल डॉक्टर इंदु भूषण कुशवाहा, जदयू के सुनील कुमार सिंह, दिलीप कुमार पोद्दार, अनुज कुमार शर्मा, मोहन सिंह, पुरुषोत्तम अग्रवाल ,राजू गुप्ता, रामविलास महतो, श्रीकांत सिंह कुशवाहा नंदलाल मंडल, तकनीकी सेल के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन, धनिक लाल दास सहित बड़ी संख्या में एनडीए के जिला प्रदेश से लेकर भूत स्तर तक के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button